फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mithun Chakraborty: 'सुपर डांसर 5' में पहुंचे मिथुन, शो में शिल्पा शेट्टी-गीता कपूर के साथ किया धमाकेदार डांस

Sun, 05 Oct 2025 11:26 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mithun In Super Dancer Chapter 5: डास रियलिटी शो 'सुपर डांसर चैप्टर 5' का इस बार का एपिसोड बेहद खास रहा। इस बार मिथुन चक्रवर्ती शो में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ जोरदार ठुमके लगाए। इसके अलावा वे गीता कपूर के साथ भी रोमांटिक अंदाज में डांस करते दिखे।
विज्ञापन
मिथुन चक्रवर्ती, शिल्पा शेट्टी, गीता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'सुपर डांसर चैप्टर 5' का रविवार का एपिसोड बेहद खास रहा। इस बार शो में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती पहुंचे। उन्होंने शो में चार चांद लगा दिए। बता दें कि इस बार के एपिसोड में सिनेमा में मिथुन के 50 वर्ष पूरे होने के सफर का जश्न मनाया गया। मिथुन ने शिल्पा शेट्टी के साथ डांस किया। इसके अलावा वे करोयोग्राफर गीता मां के साथ भी थिरके।

विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी के साथ 'आई एम अ डिस्को डांसर' पर थिरके मिथुन 
मिथुन चक्रवर्ती इंडस्ट्री में सिर्फ अपने अभिनय ही नहीं, बल्कि डांस के लिए भी लोकप्रिय रहे हैं। रुपहले पर्दे पर उनका डिस्को डांस फैंस को खूब पसंद आया। 'सुपर डांसर चैप्टर 5' के हालिया एपिसोड में मिथुन चक्रवर्ती अपने डांस से दर्शकों का दिल जीतते दिखे। उन्होंने शिल्पा शेट्टी के साथ मशहूर गाने 'आई एम अ डिस्को डांसर' पर जमकर डांस किया। बता दें कि शिल्पा इस डांस रियलिटी शो की जज हैं।

Kimberly Hebert Gregory: अमेरिकन अभिनेत्री किम्बर्ली हेबर्ट ग्रेगरी का निधन, 52 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
 

गीता-मिथुन - फोटो : इंस्टाग्राम
गीता के साथ किया रोमांटिक अंदाज में डांस
मिथुन ने सिर्फ शिल्पा के साथ ही डांस नहीं किया, बल्कि शो की जज गीता कपूर के साथ भी रोमांटिक अंदाज में डांस करते दिखे। मिथुन ने शो में 'प्यार कभी कम नहीं करना' गाने पर गीता के साथ रोमांटिक अंदाज में डांस किया। 
 
विज्ञापन

नेटिजन्स ने दिए रिएक्शन
गीता और शिल्पा शेट्टी के साथ डांस पर नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शन आए हैं। यूजर्स लिख रहे हैं, 'कमाल कर दिया'। कुछ नेटिजन्स ने लिखा है, 'मिथुन दा का जवाब नहीं'। शो में मिथुन चक्रवर्ती ने अपने 50 साल के सिनेमाई सफर का अनुभव भी शेयर किया।
 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें