चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने भारत की मिस इंडिया सिनी शेट्टी को हराकर मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर लिया। इन दिनों क्रिस्टीना भारत में हैं। पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे हिंदी फिल्में पसंद हैं। मैं शाहरुख खान की फिल्में देखती हूं।'
हाल ही में 71 वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आयोजन भारत में किया गया। इस समारोह में चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब अपने नाम किया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान क्रिस्टीना अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ दिलचस्प पहलुओं में बारे में बातें करती नजर आईं। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के प्रति अपने लगाव का भी खुलासा किया।
विज्ञापन
शाहरुख के गाने हैं पसंद
चेक रिपब्लिक की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने भारत की मिस इंडिया सिनी शेट्टी को हराकर मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम कर लिया। इन दिनों क्रिस्टीना भारत में हैं। पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे हिंदी फिल्में पसंद हैं। मैं शाहरुख खान की फिल्में देखती हूं। मुझे फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का 'लैजा-लैजा' गाना काफी पसंद है। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन मुझे बॉलीवुड से काफी लगाव है।'
पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा हैं प्रेरणा स्रोत
मिस वर्ल्ड 2024 में क्रिस्टीना पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा को अपना आदर्श मानती हैं। वे कहती हैं, 'मुझे प्रियंका चोपड़ा आत्मविश्वास से भरी अभिनेत्री लगती हैं। मैं उनसे काफी प्रभावित हूं। मैं उनसे प्रेरणा लेकर जिंदगी में आगे बढ़ने की कोशिश करती हूं। वे एक आजाद और सशक्त स्त्री हैं। मेरे मन में उनके लिए काफी सम्मान और प्यार है।'
भारतीय व्यंजनों से है प्यार
क्रिस्टीना से जब पूछा गया कि उन्हें भारत आकर कैसा महसूस हुआ। इस सवाल के जवाब में वे कहती हैं, 'मैं भारतीय लोगों की दयालुता और गर्मजोशी की कायल हो गई हूं। मुझे यहां का खाना काफी पसंद है। मैं लगभग हर दिन बटर चिकेन खाती हूं। मुझे यहां रहते हुए हमेशा यही लगता है कि मैं घर से दूर एक घर में ही रह हूं।'