फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mira Rajput: करीबी दोस्त की शादी में शामिल हुए मीरा और शाहिद, खूबसूरत तस्वीरें साझा कर दिखाई झलक

Sat, 17 Feb 2024 06:14 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर शादी समारोह की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।   
विज्ञापन
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर सुर्खियों में हैं। इन दिनों अभिनेता दिल्ली में हैं। शाहिद अपनी पत्नी मीरा राजपूत की दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए यहां आए हैं। अभिनेता बीते दिन एयरपोर्ट पर पत्नी और बच्चों मीशा और जैन के साथ स्पॉट किए गए। वहीं, अब हाल ही में मीरा राजपूत ने सोशल मीडिया पर शादी समारोह की कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं।   
विज्ञापन


शादी से साझा की खूबसूरत तस्वीरें
मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शादी की कुछ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं। शाहिद-मीरा अपने बच्चों मिशा और जैन के साथ अपने सबसे अच्छे दोस्त की शादी में शामिल हुए हैं। तस्वीर में मीरा और शाहिद अपने दोस्तों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं, जबकि साथ ही वे अपने बेटे जैन को संभालने की कोशिश भी कर रही है। दूसरी तस्वीर में मीरा और शाहिद की बेटी मीशा भी कैमरे के सामने शानदार पोज देती हुई नजर आ रही हैं। मीरा ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जब बेस्टी एक दुल्हन थी।'

यह भी पढ़ें: Bollywood singers: बचपन में आर्थिक तंगी झेल चुके हैं ये गायक, आज चला रहे हैं अपनी सुरीली आवाज का जादू
विज्ञापन


दिल्ली में होने के कारण नहीं मनाया 'वैलेंटाइन डे'
इस साल दिल्ली में होने के कारण शाहिद और मीरा वैलेंटाइन डे नहीं मना सके। अभिनेता ने उन्हें वैलेंटाइन डे पर इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने प्यार का इजहार किया था। अभिनेता ने कहा, 'आई लव यू मीरा।' मीरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी और शाहिद की एक रोमांटिक तस्वीर भी साझा की, जिसमें वे शाहिद को पीछे से गले लगाते हुए उनके गाल पर किस करती नजर आ रही थीं।
विज्ञापन


इस फिल्म में नजर आएंगे शाहिद 
शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता फिल्म 'देवा' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को साल 2024 में दशहरा के दिन सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। शाहिद कपूर के अलावा इस फिल्म में पूजा हेगड़े अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। वहीं, इस फिल्म का निर्माण बॉलीवुड फिल्ममेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर के रॉय कपूर फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। बीते दिनों फिल्म निर्माताओं ने इस फिल्म से शाहिद कपूर का पहला लुक जारी किया था।

यह भी पढ़ें: Suhani Bhatnagar Death: सुहानी भटनागर के निधन पर आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस ने जताया शोक, साझा किया भावुक नोट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें