सरकार का कहना है कि कई चेतावनियों के बावजूद इन सभी ओटीटी प्लेटफार्म अश्लील समाग्री दिखाई जा रही थी। आइए आपको बताते हैं कि किन-किन वेबसाइट और ऐप्स को ब्लॉक कर दिया गया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज कई कई ओटीटी प्लेटफार्म को ब्लॉक कर दिया है। सरकार का कहना है कि कई चेतावनियों के बावजूद इन सभी ओटीटी प्लेटफार्म अश्लील समाग्री दिखाई जा रही थी। आइए आपको बताते हैं कि किन-किन वेबसाइट और ऐप्स को ब्लॉक कर दिया गया है।
विज्ञापन
'मूड एक्स' से लेकर 'हंटर्स' तक हुए ब्लॉक
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की तरफ से बार-बार चेतावनी देने के बावजूद कई ओटीटी प्लेटफार्म अश्लील शो बनाना बंद नहीं कर रहे थे। ऐसे में आज सरकार ने कई ओटीटी प्लेटफार्म को ब्लॉक कर दिया है। इनमें 'मूड एक्स', 'हंटर्स', 'बेशर्मस' और 'अनकट अड्डा' शामिल हैं। सरकार ने कुल 19 ओटीटी प्लेटफॉर्म वेबसाइट्स को ब्लॉक किया है।
औरतों को दिखाया कमतर
सरकार की तरफ से जारी किए गए लिस्ट में कारणों का भी खुलासा किया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने लिखा है, 'ब्लॉक किए गए साइट्स पर जिस तरह के शो दिखाए जा रहे थे वह समाज के लिए सही नहीं है। इन शो में औरतों को कमतर दिखाया जा रहा था। साथ ही साथ इन सीरीज के जरिए समाज में नंग्नता परोसी जा रही थी। हमने इसलिए इन साइट्स को ब्लॉक किया है।'
इन एप्स को देख रहे थे करोड़ों लोग
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से जारी किए गए लिस्ट में इस बात का भी खुलासा किया गया है कि इन एप्स के शो को कितने दर्शक देख रहे थे। आपको जान कर आश्चर्य होगा लाखों की संख्या में लोग इन शो को देख और डाउनलोड कर रहे थे। फेसबुक से लेकर इंस्टाग्राम पर इन ओटीटी प्लेटफार्म के कई हैंडल्स को ब्लॉक कर दिया गया है।