फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mike Nussbaum Death: हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता माइक नुसबौम का निधन, 99 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस

Sun, 24 Dec 2023 11:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता माइक नुसबौम का शनिवार, 23 दिसंबर को प्राकृतिक कारणों से निधन हो गया। अभिनेता ने 99 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
माइक नुसबौम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता माइक नुसबौम का शनिवार, 23 दिसंबर को प्राकृतिक कारणों से निधन हो गया। अभिनेता ने 99 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 'मेन इन ब्लैक' में अपने अभिनय के लिए मशहूर थे। अभिनेता के 100 वर्ष पूरे होने में सिर्फ एक सप्ताह बाकी था। उनकी बेटी करेन ने अभिनेता के मृत्यु की खबर की पुष्टि की।

विज्ञापन


बेटी ने की मौत की पुष्टि
अभिनेता की बेटी ने उनके मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि नुसबौम  को पिछले एक साल से एक धर्मशाला में देखभाल मिल रही थी। उन्होंने कहा कि यह उनका अंतिम समय था। अभिनेता की मृत्यु के बाद प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि संदेश साझा किए। वहीं कई सितारों ने भी शोक संदेश लिखे। अभिनेता की मौत की खबर के बाद से इंडस्ट्री में गम का माहौल है।
Arbaaz Wedding Live: एक-दूजे के हुए अरबाज-शूरा, रवीना टंडन ने दी शादी की बधाई
विज्ञापन


अभिनेता का करियर
नुसबौम का जन्म दिसंबर 1923 में हुआ था और वे अल्बानी पार्क, शिकागो में पले-बढ़े। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र देशों की अभियान सेना के मुख्यालय में सशस्त्र बलों में सेवा की। शिकागो के थिएटर समुदाय में उनकी बड़ी उपस्थिति थी। उनकी फिल्मोग्राफी 40 से अधिक फिल्मों और टीवी शो तक फैली हुई है।
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने मनाया 'डंकी' की सफलता का जश्न, 'मन्नत' से खास अंदाज में फैंस को कहा- धन्यवाद

कई फिल्म और शोज में किया काम
अभिनेता ने फील्ड ऑफ ड्रीम्स (1989), फैटल अट्रैक्शन (1987), मेन इन ब्लैक (1997), फ्रेजियर (1993-2004) और एलए लॉ (1986-1994) में काम किया। नुसबौम को ग्लेनगैरी ग्लेन रॉस में उनकी भूमिका के लिए लीग ऑफ शिकागो थिएटर्स से लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड और न्यूयॉर्क ड्रामा डेस्क अवॉर्ड भी मिला।
Arbaaz Khan Wedding: अर्पिता खान के घर शूरा से निकाह करने जा रहे अरबाज! सितारों के पहुंचने का सिलसिला जारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें