सिनेमाघरों में कब हुई रिलीज?
बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त शुरुआत करने वाली 'माइकल' का अब दर्शक ओटीटी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। माइकल जैक्सन की इस बायोपिक में जाफर जैक्सन मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जैसे-जैसे फिल्म का सफर आगे बढ़ रहा है, अब सबका ध्यान इसकी डिजिटल स्ट्रीमिंग की तरफ जा रहा है।
'माइकल' कहां स्ट्रीम होगी?
फिल्म 'माइकल' को Lionsgate डिस्ट्रीब्यूट कर रहा है, जिसका एमेजन के साथ पहले से ही कई वर्षों का लाइसेंसिंग एग्रीमेंट है। मौजूदा उम्मीदों के मुताबिक, यह फिल्म अलग-अलग चरणों में रिलीज होगी। उम्मीद है कि यह सबसे पहले प्रीमियम नेटवर्क Starz पर रिलीज होगी और बाद में दर्शक इसे प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे। सब्सक्रिप्शन स्ट्रीमिंग पर रिलीज होने से पहले यह फिल्म प्राइम वीडियो, एप्पल टीवी और Fandango at Home जैसे प्रीमियम वीडियो-ऑन-डिमांड प्लेटफॉर्म पर आने की उम्मीद है, जहां इसे किराए पर लिया या खरीदा जा सकेगा।
कब तक हो सकती है रिलीज?
फोर्ब्स के अनुसार, फिल्में आमतौर पर अपनी सिनेमाघरों की रिलीज के 45 से 65 दिनों के भीतर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ जाती हैं। अगर 'माइकल' भी इसी समय-सीमा का पालन करती है, तो यह जून 2026 के मध्य तक किराए पर या खरीदने के लिए उपलब्ध हो सकती है। सब्सक्रिप्शन स्ट्रीमिंग पर अपनी शुरुआत के लिए लॉयन्सगेट की फिल्मों को Starz पर आने में लगभग चार से पांच महीने लगते रहे हैं। इस ट्रेंड को देखते हुए 'माइकल' सबसे पहले Starz पर आ सकती है, जिसके बाद यह प्राइम पर उपलब्ध होगी। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक स्ट्रीमिंग की तारीख को लेकर कोई एलान नहीं हुआ है।