'ओपेनहाइमर' से छोटी होगी फिल्म
फिल्म 'द ओडिसी' का रनटाइम 'ओपेनहाइमर' से कम होगा। वैरायटी की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी आने वाली फिल्म 'द ओडिसी' का रनटाइम उनकी ऑस्कर-विजेता फिल्म 'ओपेनहाइमर' से कम होगा। एक इंटरव्यू में नोलन ने कहा, 'यह एक एपिक फिल्म है, जैसा कि इसका विषय मांगता है। लेकिन यह छोटी है'।
कितना था 'ओपेनहाइमर' का रनटाइम?
'ओपेनहाइमर', जो जे. रॉबर्ट ओपेनहाइमर और दूसरे विश्व युद्ध के दौरान परमाणु बम बनाने की कहानी पर आधारित एक बायोग्राफिकल ड्रामा है। यह फिल्म 180 मिनट लंबी थी। इतनी लंबी होने और 'R' रेटिंग मिलने के बावजूद, इसने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर लगभग 975 मिलियन डॉलर की कमाई की। नोलन के इस नए प्रोजेक्ट को यूनिवर्सल पिक्चर्स का समर्थन मिला है और यह होमर के ग्रीक महाकाव्य पर आधारित उनकी अपनी प्रस्तुति है। यह फिल्म व्यापक स्तर पर बनाई जा रही है।
राहुल रॉय का मजाक उड़ाने के बाद इस एक्ट्रेस ने पेश की सफाई; वीडियो किया शेयर, लोग बोले- 'गलती का एहसास तो हुआ'
फिल्म की स्टारकास्ट
बता दें कि फिल्म 'द ओडिसी' में जहां मैट डैमन ने ओडीसियस की भूमिका निभाई है। वहीं टॉम हॉलैंड को ओडीसियस के बेटे टेलीमाचस के रोल में दिखाया गया है। ऐनी हैथवे को ओडीसियस की पत्नी पेनेलोप की भूमिका में दिखाया गया है। फिल्म में रॉबर्ट पैटिनसन, जेंडाया, लुपिटा न्योंगो, चार्लीज थेरॉन, मिया गोथ, बेनी सफ्डी जैसे सितारे भी हैं। नोलन की यह फिल्म नई IMAX टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके शूट की गई है। यह फिल्म 17 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।