इब्राहिम अली खान- सारा अली खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
सारा अली खान और इब्राहिम अली खान बॉलीवुड की सबसे चर्चित भाई-बहनों की जोड़ियों में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक दूसरे को छेड़ते और प्यार जताते नजर आते हैं। हाल में ही सारा ने कहा है कि उनके भाई इब्राहिम उनसे ज्यादा परिपक्व और समझदार हैं। इसके साथ ही उन्होंने यह स्वीकार किया वह अपने भाई के प्रति थोड़ा ज्यादा ही मां वाला भाव रखती हैं, जो इब्राहिम के समझदारी को देख उन्हें कभी-कभी बुरा भी लगता है।
इब्राहिम की बहन कम, मां ज्यादा बनी रहती थीं सारा
एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री ने कहा इब्राहिम उनसे अधिक सुलझे हुए और परिपक्व हैं। उनका कहना है कि बिना पिता के अकेली मां के साथ रहने के कारण दोनों के बीच रिश्ता बहुत ज्यादा भाई-बहन जैसा नहीं था। वह इब्राहिम की मां बनने की कोशिश ज्यादा करती रहती थीं। उन्होंने इसे लेकर मजाकिया अंदाज में कहा कि इस तरह से देखा जाए, तो इब्राहिम दो मां के साथ बड़ा हुआ है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अपने भाई की बहुत अधिक मां बनने की कोशिश करने के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी या जहीर, कौन ज्यादा रईस? इतनी है शत्रुघ्न सिन्हा के होने वाले दामाद की नेटवर्थ
भाई को बताया ज्यादा समझदार और परिपक्व
सारा ने इब्राहिम को ज्यादा समझदार बताते हुए स्वीकार किया कि जितना इब्राहिम उनसे सलाह लेते थे, उससे कहीं अधिक बार वह उनसे सलाह लेती थीं। इस दौरान अपने भाई की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, " वह एक ठोस और कहीं अधिक सुलझा हुआ और परिपक्व इंसान है"। हालांकि, अभिनेत्री ने यह भी कि पढ़ाई में वह अपने भाई से कहीं अधिक प्रतिभाशाली हैं।
Sara Ali Khan: 'अंबानी ने हमें रोटी के साथ सोना परोसा', सारा ने ली चुटकी, बताया कैसा था जामनगर पार्टी का अनुभव
अनुराग बसु की फिल्म में आएंगी नजर
बात करें सारा के वर्कफ्रंट की तो वह आखिरी बार 'ऐ वतन मेरे वतन' में नजर आई थीं। फिल्म को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी। इसके अलावा उन्हें भी फिल्म के लिए समीक्षकों और फैंस से प्रशंसा मिली थी। इसके बाद वह अनुराग बसु की 'मेट्रो...इन डिनो' में अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगी। फिल्म में उनके अलावा अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, फातिमा सना शेख, अली फजल और कोंकणा सेन शर्मा जैसे कलाकार भी काम कर रहे हैं। यह फिल्म 29 नवंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा इब्राहिम, खुशी कपूर के साथ रोमांटिक कॉमेडी नादानियां से बॉलीवुड डेब्यू करने वाले हैं।
Jackky Bhagnani: मुसीबत में पड़ी जैकी भगनानी की पूजा एंटरटेनमेंट, क्रू मेंबर्स ने वेतन न देने का लगाया आरोप