मेगास्टार ममूटी साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'भ्रमयुगम्' बॉक्स ऑफिस पर धमाल दिखा चुकी है। दर्शकों ने ममूटी की इस फिल्म को काफी सराहा है। वहीं अब 'भ्रमयुगम' के मेकर्स इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के लिए तैयार हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप इस फिल्म को कब और कहां देख पाएंगे-
'भ्रमयुगम्' है हॉरर थ्रिलर
साउथ स्टार ममूटी की फिल्म 'भ्रमयुगम्' प्राचीन लोकथाओं पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में जादू-टोना और काली शक्तियों को काफी भयानक रूप से दिखाया गया है। ममूटी ने इस फिल्म में कमाल का अभिनय किया है। वहीं इस फिल्म का निर्देशन राहुल सदाशिवन ने किया है। दर्शकों को इस फिल्म की कहानी काफी पंसद आई है। इस फिल्म की खासियत यह है कि इसे ब्लैक एंड व्हाइट कॉपी में रिलीज किया गया है।
Laapataa Ladies: महिला दिवस पर 'लापता लेडीज' के मेकर्स का स्पेशल ऑफर, सिर्फ इतने रुपये में देखें फिल्म
सोनी लिव एप पर होगी स्ट्रीम
सुपरस्टार ममूटी की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया है। अब 'भ्रमयुगम्' जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 15 मार्च 2024 को इस फिल्म को सोनी लिव एप पर रिलीज किया गया है। इस खबर के बाद से ही दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
Maidaan: अजय देवगन की आगामी फिल्म 'मैदान' का धमाकेदार टीजर जारी, कल रिलीज होगा ट्रेलर
'भ्रमयुगम्' होगी कई भाषाओं में स्ट्रीम
'भ्रमयुगम्' को लेकर अभी से ही ओटीटी के दर्शक काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को तेलुगु के साथ तमिल भाषा में भी स्ट्रीम किया जाएगा। वहीं मेकर्स के तरफ से इस बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।