क्या है पूरा मामला
दरअसल, पिछले सप्ताह निर्देशक द्वारा अपनी नई डायस्टोपियन ड्रामा के सेट पर एक्स्ट्रा कलाकारों को चूमने का फुटेज सामने आया था, जबकि महीनों पहले उन पर सेट पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया गया था। कथित तौर पर क्रू के एक सदस्य द्वारा ली गई और दो क्लिपों में फ्रांसिस फोर्ड कोपोला को फिल्म के एक डांस फ्लोर दृश्य में घूमते हुए देखा गया और वे महिला कलाकारों को गले लगा रहे थे और उन्हें चूम रहे थे।
पहले लगाया गले, फिर किया किस
रिपोर्ट्स के अनुसार, कई टेक्स के बाद निर्देशक ने माइक्रोफोन पर घोषणा की, 'माफ करें, अगर मैं आपके पास आकर आपको चूम लूं। बस इतना जान लें कि यह पूरी तरह से मेरी खुशी के लिए है।' वीडियो में एक महिला लॉरेन पैगोन नजर आईं, जो 'मेगालोपोलिस' में एक एक्स्ट्रा कलाकार के रूप में कई दृश्यों में दिखाई दी थीं। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह एक नाइट क्लब सीक्वेंस के लाइव टेक के बीच में नाच रही थीं, जब फ्रांसिस फोर्ड कोपोला उनके पास आए और उन्हें अपनी ओर खींचा। फिर उन्होंने महिला को गले लगाया और किस किया।
दो बार पास आए थे निर्देशक
फ्रांसिस फोर्ड कोपोला चूमे जाने के बाद लॉरेन पैगोन ने कहा कि मैं सदमे में थी। मुझे उम्मीद नहीं थी कि वह मुझे इस तरह चूमेंगे और गले लगाएंगे। मैं अचंभित रह गई और मैं आपको बता सकती हूं कि वह दो बार मेरे पास आए थे। लॉरेन पैगोन तब सामने आईं, जब एक अन्य कलाकार ने इस बात से इनकार किया कि निर्देशक सेट पर अनुचित व्यवहार कर रहे थे।