'जन नायकन' का बॉक्स ऑफिस
थलापति विजय की 'जन नायकन' शानदार प्रदर्शन करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। कल बुधवार को सातवें दिन इस फिल्म ने 6.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आज आठवें दिन इस फिल्म ने 2.43 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 151.93 करोड़ रुपये हुआ है।
- हिंदी में 'जन नायकन' ने टोटल 13.42 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी में यह 'जन नेता' के नाम से लगी है।
- तमिल भाषा में 129.75 करोड़ रुपये कमा चुकी है।
- तेलुगु भाषा में इस फिल्म ने 8.76 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।
'द ओडिसी' में मैट डेमन का किरदार
- फोटो : एक्स @odysseymovie
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस
क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' को भारत में खूब प्यार मिल रहा है। यह फिल्म यहां 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। यह फिल्म 17 जुलाई को रिलीज हुई थी। कमाई की बात करें तो इसने बीते दिन बुधवार को 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं, आज इसके कलेक्शन में गिरावट देखी गई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने आज 14वें दिन 1.45 करोड़ रुपये कमाए हैं। इस फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 133.95 करोड़ रुपये हो चुका है।
टॉम हॉलैंड-स्पाइडर मैन 4
- फोटो : इंस्टाग्राम
'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' का कितना पड़ा असर?
टॉम हॉलैंड की 'स्पाइडर मैन 4' आज 30 जुलाई को भारत में रिलीज हो गई है। इसकी रिलीज से फिल्म 'द ओडिसी' का कलेक्शन प्रभावित हुआ है। बता दें कि 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' ने ओपनिंग डे पर 39.78 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। यह फिल्म भारत में हिंदी, अंग्रेजी के अलावा कन्नड़, मलयालम, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हुई है।