मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की बहुप्रतीक्षित हॉलीवुड फिल्म 'डेडपूल एंड वुल्वरीन' अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी। शॉन लेवी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का भारतीय दर्शक भी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। भारत में इस फिल्म के लिए उत्साहित दर्शकों के लिए खुशखबरी है। मार्वल इंडिया ने फैंस की फरमाइश पूरी कर दी है और कुछ ऐसी घोषणा की है, जो उत्साह बढ़ा देगी। दरअसल, एडवांस बुकिंग शुरू होने वाली है।
Cinemas Sealed In Gujarat: गुजरात में स्थानीय प्रशासन ने बंद करा दिए दर्जनों थियेटर, समझिए क्या है पूरा माजरा
8 जून को 24 घंटे के लिए मिलेगी सेवा
‘डेडपूल एंड वूल्वरिन’ 26 जुलाई 2024 को रिलीज होगी। फिल्म के लिए उत्साहित भारतीय दर्शक पहले दिन इसका लुत्फ उठा सकें, इसका इंतजाम कर दिया गया है। एडवांस टिकट बुकिंग शुरू होने वाली है। मार्वल इंडिया ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा कर आज जानकारी दी है कि 8 जून से टिकट बुकिंग शुरू होगी। हालांकि, यह सेवा सिर्फ 24 घंटों के लिए ही खुलेगी। अभी सिर्फ आईमैक्स फॉर्मेट में टिकट मिलेगी।
SSMB29: महेश बाबू-राजामौली की फिल्म के रिलीज डेट का हो गया खुलासा ? 'एसएसएमबी' को लेकर आई नई जानकारी
बेस्ट फ्रेंड डे पर मिला तोहफा
8 जून को बेस्ट फ्रेंड डे के मौके पर मार्वल्स ने भारतीय दर्शकों को यह तोहफा दिया है। मार्वल इंडिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से आज एक वीडियो साझा किया है। इसमें लिखा है, 'खड़े खड़े खुजा क्या रहे हो...जाकर टिकट बुक करो'। आगे लिखा है, 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' की टिकट बुकिंग 8 जून से 24 घंटों के लिए खुल रही है। शानदार स्टारकास्ट वाली मार्वल स्टूडियोज की 'डेडपूल और वूल्वरिन' 26 जुलाई को अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज होगी।
Bad Boys Ride Or Die Review: हीरो उम्रदराज हो तो ऐसी बननी चाहिए एक्शन फिल्म, मौका मिले तो सलमान भी जरूर देखें
यूजर्स ने पूछे टिकट के दाम
इस पोस्ट पर दर्शक अपना उत्साह जता रहे हैं। साथ ही यूजर्स मजेदार सवाल भी पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'टिकट की कीमत कितनी होगी? साथ में वूल्वरिन का पॉपकर्न बकेट भी लेने हैं!' एक यूजर ने लिखा, 'इंडिया में वूल्वरिन का पॉपकॉर्न बकेट भी लेकर आओ'। इस फिल्म में ह्यू जैकमैन वूल्वरिन की भूमिका में हैं। साथ में रयान रेनॉल्ड्स भी हैं।
Hardik Pandya-Natasa: नहीं होगा हार्दिक पांड्या और नताशा के बीच तलाक! अभिनेत्री के पोस्ट से मची खलबली