फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSMB29: महेश बाबू-राजामौली की फिल्म के रिलीज डेट का हो गया खुलासा ? 'एसएसएमबी' को लेकर आई नई जानकारी

Thu, 06 Jun 2024 01:22 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मशहूर फिल्म निर्देशक राजामौली ने अपनी आगामी फिल्म के लिए साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही तरह-तरह की खबरें सामने आ रही हैं। अब फिल्म के रिलीज को लेकर नई जानकारियां सामने आ रही हैं। 
विज्ञापन
महेश बाबू- राजमौली - फोटो : इ्ंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एस.एस. राजामौली भारतीय सिनेमा इतिहास के सबसे बेहतरीन निर्देशकों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी गिनती भारत के सबसे ज्यादा चर्चित और सफल निर्देशकों में होती है। उनकी पिछली फिल्म 'आरआरआर' ने उन्हें विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है। इस फिल्म के एक गाने 'नाटू-नाटू' को सर्वश्रेष्ठ ओरिजिनल सॉन्ग की श्रेणी में ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था। अब इन दिनों राजामौली अपनी अगली फिल्म को लेकर चर्चा में हैं।

विज्ञापन


फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं महेश बाबू
राजामौली के फिल्मों की एक विशेष शैली है। वह जो भी करते हैं, वह हमेशा खास होता है। इन दिनों वह साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू  के साथ अपनी आगामी फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं। फिलहाल यह फिल्म अपने प्री-प्रोडक्शन वाले फेज में हैं। उनकी यह फिल्म दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में शूट की जाने वाली है। इसमें महेश बाबू बिल्कुल अलग एवं नए अवतार में नजर आएंगे। फिलहाल इस फिल्म का अस्थायी नाम 'एसएसएमबी 29' रखा गया है। अब इस फिल्म की रिलीज को लेकर खबरें आ रही हैं। 
फिर से उर्वशी रौतेला हुईं ट्रोल, लोग बोले- एयरपोर्ट पर ऐसे कौन आता है!
विज्ञापन

वर्ष 2027 में रिलीज हो सकती है 'एसएसएमबी 29' 
बीते दिनों ही खबर आई थी कि इस फिल्म के लिए महेश बाबू ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और उन्हें सार्वजनिक उपस्थिति से बचने की भी सलाह दी गई है। राजामौली की फिल्मों की शूटिंग में अक्सर काफी वक्त लगता है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार राजामौली प्री-प्रोडक्शन पर ज्यादा समय दे रहे हैं ताकि फिल्म की शूटिंग में देरी ना हो। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश बाबू की यह फिल्म साल 2027 की पहली तिमाही में रिलीज हो सकती है। 
विज्ञापन

बिगड़ी अर्जुन कपूर की तबीयत! तस्वीर देख चिंता में फैंस
कई भाषाओं में होगी रिलीज
कहा जा रहा है कि महेश बाबू इस फिल्म में एक ऐसा किरदार निभाते नजर आएंगे, जो भगवान हनुमान से जुड़ा होगा। फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। इसे तेलुगु व हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। एमएम कीरवानी इस फिल्म का संगीत तैयार कर रहे हैं। वहीं, फिल्म का निर्माण केएल नारायण द्वारा किया जा रहा है। बात करें महेशबाबू की तो वह हाल में ही फिल्म 'गुंटुर कारम' में नजर आए थे। 
Cinemas Sealed In Gujarat: गुजरात में स्थानीय प्रशासन ने बंद करा दिए दर्जनों थियेटर, समझिए क्या है पूरा माजरा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें