फिल्म 'असुरवन' का साझा किया था पोस्टर
उनका करियर अभी शुरू ही हुआ था। कुछ समय पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आने वाली फिल्म ‘असुरवन’ का पोस्टर साझा किया था, जिसमें वो अहम भूमिका निभा रहे थे। फिल्म जल्द रिलीज होने वाली थी और उनके चाहने वाले उन्हें बड़े पर्दे पर देखने को लेकर उत्साहित थे। इसके अलावा सचिन नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज 'जामतारा 2' में भी नजर आए थे।
सचिन का इंस्टाग्राम उनके काम और जीवन के प्रति जुनून की झलक देता है। गणेशोत्सव और गुड़ी पड़वा जैसे त्योहारों पर उन्होंने ढोल ताशा बजाते हुए मराठी कलाकारों के साथ कई वीडियो शेयर किए थे। उनके पोस्ट से साफ झलकता है कि वो अपने सपनों को एक-एक कर पूरा कर रहे थे।
यह खबर भी पढ़ें: तान्या ने दी गाली, नीलम ने दी धमकी; 'बिग बॉस 19' में अभिषेक-अशनूर के खिलाफ क्यों हुआ पूरा घर?
उनकी अचानक हुई मौत ने मराठी सिनेमा जगत को झकझोर कर रख दिया है। कई कलाकारों और प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। फिल्म जगत के साथ-साथ ‘कलाकंद प्रोडक्शन हाउस’ ने भी अपने आधिकारिक पेज से उन्हें याद किया।
आत्महत्या के पीछे के कारण का खुलासा नहीं
फिलहाल उनकी आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिवार और दोस्तों के अनुसार, सचिन हमेशा खुशमिजाज और जिंदादिल इंसान थे। किसी ने नहीं सोचा था कि इतना प्रतिभाशाली कलाकार इस तरह से दुनिया को अलविदा कह देगा।