अभिनेता निखिल सिद्धार्थ अपनी नई फिल्म 'स्वयंभू' को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म के जरिए दर्शकों को दमदार एक्शन देखने की उम्मीद है। निखिल की पिछली फिल्म 'स्पाई' थी, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसे दर्शकों की ओर से मिली जुली प्रतिक्रियाएं मिली थी। अब उनकी नई फिल्म को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है।