फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manushi Chhillar: BMCM की इस बात पर मानुषी छिल्लर ने जताई निराशा, बोलीं- 'इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती'

Mon, 22 Apr 2024 10:49 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वर्ष 2022 में अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली मानुषी छिल्लर इस साल खिलाड़ी के साथ फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने करियर और फिल्म पर बात की।
विज्ञापन
मानुषी छिल्लर - फोटो : इंस्टाग्राम-@manushi_chhillar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर हाल ही में फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आई हैं। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म ईद के अवसर पर 11 अप्रैल को रिलीज हुई। ओपनिंग डे पर फिल्म ने बंपर कमाई की। इसके बाद वीकएंड पर भी फिल्म का कारोबार अच्छा रहा। पहले सोमवार से इसकी कमाई में गिरावट होना शुरू हो गया। हाल ही में अभिनेत्री मानुषी छिल्लर फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर बात करती नजर आईं।

विज्ञापन


'ऐसा हर बार नहीं होती'
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन से मानुषी निराश हैं। इस फिल्म में अपने किरदार के लिए जीतोड़ मेहनत करने के बावजूद फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। उन्होंने फिल्म की किस्मत पर बात की। जूम से बातचीत के दौरान मानुषी छिल्लर ने कहा कि उनकी जिंदगी में रातोंरात कई सारे चीजें हुई हैं। एक अभिनेत्री के रूप में बेशक वह चाहती हैं कि उनकी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें और लोग उनकी फिल्मों को पसंद करें, उनका आनंद लें। हालांकि, ऐसा हर बार नहीं होता है। 
OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा रोमांस के साथ थ्रिलर ड्रामा का मजा, इन फिल्मों-सीरीज की होगी दस्तक
विज्ञापन


इस बात को लेकर जाहिर की खुशी
फिल्म के कलेक्शन के बारे में मानुषी ने कहा कि यह बिल्कुल सामान्य है। मानुषी ने आगे कहा कि बतौर कलाकार उनके लिए यही महत्वपूर्ण है कि वह चीजें एक्सप्लोर करती रहें। मानुषी ने आगे कहा, 'बॉक्स ऑफिस नंबर किसी कलाकार के हाथ में नहीं होते। उन्होंने इससे समझौता कर लिया है और इसलिए इस बारे में ज्यादा नहीं सोचती हैं।
विज्ञापन

Universal Studios Hollywood: लॉस एंजिल्स में यूनिवर्सल स्टूडियो थीम पार्क में ट्राम दुर्घटना, 15 लोग हुए घायल

जॉन अब्राहम के साथ आएंगी नजर
मानुषी छिल्लर फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में कैप्टन मिशा के किरदार में नजर आई हैं। फिल्म में अलाया एफ और पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आए हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का हिस्सा अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और रोनित रॉय भी हैं। फिलहाल मानुषी छिल्लर का ध्यान अपने आगामी प्रोजेक्ट्स पर है। वह एक्शन थ्रिलर फिल्म 'तेहरान' में नजर आएंगी। इसमें वह जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन साझा करती दिखेंगी। 
Akshay-Twinkle: राजेश खन्ना ने अक्षय को क्यों कहा था हेरा फेरी वाला आदमी? ट्विंकल को दी थी लगाम खींचने की सलाह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें