फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manoj Bajpayee: ओटीटी रिलीज से पहले मनोज पहुंचे ऑटो चालकों के बीच, 'भैया नहीं भैया जी बोलो' का लगा नारा

Mon, 22 Jul 2024 11:51 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मनोज बाजपेयी इन दिनों अपनी फिल्म 'भैया जी' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद 'भैया जी' अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। दर्शकों ने मनोज बाजपेयी की इस फिल्म को काफी पसंद भी किया है। वहीं ओटीटी रिलीज से पहले मनोज बाजपेयी मुंबई भर के ऑटो चालकों के बीच पहुंचे। आइए आपको बताते हैं वहां ऑटो चालकों ने मनोज बाजपेयी का कैसे स्वागत किया और अभिनेता ने इस मौके पर क्या कुछ कहा --
विज्ञापन

2 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मनोज बाजपेयी आज अपनी फिल्म 'भैया जी' के ओटीटी रिलीज से पहले मुंबई भर में ऑटो-रिक्शा चालकों के बीच पहुंचे। जहां उन्हें गमछा देकर सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं सभी ऑटो रिक्शा पर अभिनेता की फिल्म 'भैया जी' का पोस्टर भी लगा हुआ था। उन पोस्टरों पर लिखा था 'आ गए भैया जी'।  
विज्ञापन

3 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मनोज बाजपेयी जब ऑटो चालकों के बीच पहुंचे तब वे काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। उन्हें देखते ही ऑटो ड्राइवर ने नारा लगाना शुरू किया 'भैया नहीं भैया जी कहो'। मनोज बाजपेयी ने चालकों से हाथ मिलाया और उनसे बातें करते भी दिखाई दिए। '

4 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj
मनोज बाजपेयी अपनी फिल्म 'भैया जी' एक सशक्त नेता की भूमिका में नजर आए हैं। जिसमें वे अपने प्रियजनों के लिए न्याय की मांग करते दिख रहे हैं। सूत्रों की मानें तो बिहारी समुदाय के ऑटो चालक इस फिल्म से एक भावनात्मक जुड़ाव महसूस करते हैं और उन्हें यह फिल्म काफी पसंद भी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनोज बाजपेयी - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj
मनोज बाजपेयी ने ऑटो रिक्शा चालकों से मिले प्यार और सम्मान को पाकर काफी खुश नजर आए। अभिनेता ने कहा, 'मैं ऑटो चालकों की ओर से मिले इस भावपूर्ण प्यार से बहुत प्रभावित हूं। 'भैया जी' मेरी 100वीं फिल्म है और यह फिल्म मेरे दिल के बहुत करीब है। यह फिल्म बिहार और यूपी समुदाय की ताकत और भावना का प्रतिनिधित्व करती है और मैं इसे दुनिया भर के दर्शकों के साथ साझा करने के लिए रोमांचित हूं। मैं 26 जुलाई 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं जब यह फिल्म पूरी दुनिया के सामने होगी ओटीटी पर रिलीज की जाएगी। मुझे उम्मीद है दर्शक इसे वहां भी उतना ही प्यार देंगे'। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें