ममूटी ने मोहनलाल को किया सम्मानित
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ममूटी एक बेहतरीन शॉल मोहनलाला के ऊपर डाल रहे हैं। इस दौरान सेट पर फिल्म के कई कलाकार मौजूद हैं। ममूटी ने मोहनलाल को यह सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार जीतने की वजह से दिया। वीडियो के कैप्शन में ममूटी ने लिखा 'हमारे प्यारे लालू को, जिन्होंने फाल्के अवॉर्ड जीता। सप्रेम....' वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
फिल्म 'पैट्रियट' के बारे में
फिल्म 'पैट्रियट' का निर्देशन महेश नारायणन कर रहे हैं। यह एक पॉलिटिकल जासूसी थ्रिलर फिल्म है। इसमें जासूसी, एक्शन और देशभक्ति का मिश्रण देखने को मिलेगा। इसके निर्माता एंटो जोसेफ हैं। इसमें कुंचाको बोबन, फहाद फासिल, नयनतारा और रेवती जैसे शानदार कलाकार होंगे। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।