फैंस की प्रशंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए मलाइका ने कहा, "जब कोई कहता है कि आप 48 की उम्र में कमाल की दिखती हैं तो बहुत अच्छा लगता है। मुझे नहीं लगता कि लोग इसे अपमानजनक तरीके से कहते हैं। यह एक तारीफ है।"
मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। पिछले कई दिनों से अभिनेत्री अपने कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप को लेकर चर्चा में चल रही है। इन सब के बीच अब हाल ही में, मलाइका अरोड़ा ने बताया कि जब उनके बारे में कुछ बुरा लिखा जाता है तो वह कैसे रिएक्ट करती हैं। आइए जानते हैं कि अभिनेत्री ने क्या कहा है।
विज्ञापन
ट्रोल्स से ऐसे निपटती हैं मलाइका
उन्होंने कहा, "कभी-कभी जब मुझे मेरे बारे में कुछ बुरा लिखा हुआ मिलता है, तो मैं मानती हूं कि इससे मेरा दिन खराब हो जाता है, लेकिन अब मैं ट्रोल्स को रोकने में बेहतर हो रही हूं। मैं खुद को वैसा ही बनाए रखने के लिए बहुत काम करती हूं, जैसी मैं हूं। मैं मानसिक रूप से मजबूत रहने, योग और ध्यान करके इन सब चीजों से दूर रहती हूं। इसके अलावा मैं रिट्रीट में भाग लेती हूं और समय पर खाना खाकर सोती हूं।"
फैंस की प्रशंसा से होती हैं खुश
फैंस की प्रशंसा पर प्रतिक्रिया देते हुए मलाइका ने कहा, "जब कोई कहता है कि आप 48 की उम्र में कमाल की दिखती हैं तो बहुत अच्छा लगता है। मुझे नहीं लगता कि लोग इसे अपमानजनक तरीके से कहते हैं। यह एक तारीफ है। 48 की उम्र में, अगर मैं जिस तरह दिखती हूं, तो यह मेरी कड़ी मेहनत, समर्पण और फोकस की वजह से है, जो रंग ला रहा है। जब कोई पूछता है, 'आप ऐसी दिखने के लिए क्या करती हैं?' तो बहुत अच्छा लगता है।"
विज्ञापन
मलाइका ने की टेलर स्विफ्ट की प्रशंसा
अभिनेत्री ने आगे टेलर स्विफ्ट की प्रशंसा की और कहा कि गायिका बहुत कम उम्र में ही पैसा कमा रही है, स्टेडियमों में भीड़ जमा कर रही है। मलाइका ने कहा कि जब वह गायिका की उम्र की थी, तब भी वह यह समझने की कोशिश कर रही थी कि मैं क्या करना चाहती हूं।