डिज्नी ने शुक्रवार, 9 अगस्त को डी23 में अपनी कई एनिमेटिड फिल्मों को लेकर घोषणा की। ये दिन एनिमेटिड फिल्मों को पसंद करने वालों के लिए बड़ा ही यादगार रहा। कैलिफोर्निया के एनाहिम में आयोजित डी23 फैन इवेंट में डिज्नी ने 'लिलो एंड स्टिच' की रिलीज को लेकर भी एलान किया। डी23 में फिल्म के आगामी लाइव-एक्शन रीइमेजिनिंग से स्टिच चरित्र डिजाइन की भी पहली झलक पेश की गई।
'लिलो एंड स्टिच' 2025 की गर्मियों में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हालांकि, फिल्म की रिलीज से जुड़ी तारीख के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। डिज्नी के रिलीज कैलेंडर में 23 मई को एक खुला स्लॉट दिखाया गया है, हालांकि, तारीख D23 पर निर्दिष्ट नहीं की गई थी। 2002 की एनिमेटेड फिल्म के 22 साल बाद इसकी घोषणा हुई है, जिसमें एक एलियन की कहानी दिखाई गई है। वो हवाई में दुर्घटनाग्रस्त होकर उतरता है और इंसानों की दुनिया में एक नया परिवार पाता है।
Snow White Trailer: 'स्नो व्हाइट' में आमने-सामने होंगी गैल गैडोट-राचेल जेगलर, जारी होते ही छाया टीजर-ट्रेलर
डिज्नी ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी
वॉल्ट डिज्नी स्टूडियोज ने सोशल मीडिया पर 'लिलो एंड स्टिच' की झलक पेश करते हुए लिखा, 'प्रयोग 626 चैट में प्रवेश कर गया है। लाइव-एक्शन 'लिलो एंड स्टिच' 2025 की गर्मियों में सिनेमाघरों में आ रही है। 2002 में आई फिल्म को क्रिस सैंडर्स और डीन डेब्लॉइस ने लिखा और निर्देशित किया था। एनिमेटेड फिल्म 'लिलो एंड स्टिच' 6 वर्षीय लिलो और उसकी बड़ी बहन की कहानी है।
'लिलो एंड स्टिच' के कई स्पिनऑफ देखे गए हैं, जिनमें 'स्टिच! द मूवी', 'लिलो एंड स्टिच 2: स्टिच हैज ए ग्लिच' और 'लेरॉय एंड स्टिच' शामिल हैं। 'लिलो एंड स्टिच: द सीरीज', एक टीवी शो स्पिनऑफ, 2003 से 2006 तक डिज्नी चैनल और एबीसी किड्स पर प्रसारित हुआ था। ऐसे में अब डिज्नी ने अपने प्रशंसको को बड़ा तोहफा दिया है।
Moana 2 Trailer: एनिमेटिड फिल्म 'मोआना 2' का दूसरा ट्रेलर जारी, बिछड़ी बहनों मोआना और माउई की हुई मुलाकात