फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maidaan Twitter Review: हंसाती-रुलाती है फिल्म, बेमिसाल है अजय देवगन की अदाकारी, फैंस ने दिए रिव्यू

Thu, 11 Apr 2024 03:00 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जोश और जज्बे की कहानी को दर्शाती है फिल्म मैदान। अजय देवगन की बेमिसाल अदाकारी ने जीत लिया दर्शकों का दिल। फिल्म मैदान आज ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर फैंस लगातार सोशल मीडिया पर अपनी राय साझा कर रहे हैं।
विज्ञापन
फिल्म मैदान- अजय देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की अभिनित फिल्म मैदान आज ईद के मौके पर रिलीज हो गई है। फिल्म 'मैदान' में अभिनेता अजय देवगन ने एक फुटबॉल कोच की भूमिका निभाई है। निर्माता बोनी कपूर की 'मैदान' सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने फुटबॉल के माध्यम से भारत को गौरव दिलाया। फिल्म में अजय देवगन ने सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाया है। सैयद अब्दुल रहीम ने भारत की कई फुटबॉल टीम को एशियन गेम्स में उसका पहला गोल्ड मेडल दिलवाया था। 'मैदान' का निर्देशन अमित शर्मा ने किया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के लगातार रिव्यू आ रहे हैं। चलिए देखते है कि आखिरकार ईद के मौके पर अजय देवगन की तरफ से मिली यह ईदी उन्हें कैसी लगी।
विज्ञापन


फिल्म को लेकर दर्शकों की राय
एक फैन ने लिखा, ''फिल्म में एक भी उदासीन पल नहीं था। इस फिल्म के लिए अजय देवगन को नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए। निर्देशक अमित शर्मा ने फिल्म में दिखाए गए सभी मैच को बहुत ही बढ़िया तरीके से शूट किया है।'' 

एक और फैन ने लिखा, ''फिल्म में अजय देवगन का अभिनय काफी सहारनीय है। अजय देवगन को इस फिल्म में लाजवाब अभिनय के लिए मिलना चाहिए अवॉर्ड। अजय फिल्म की आत्मा हैं। फिल्म का निर्देशन और कहानी बहुत ही शानदार है। मैच खेलते वक्त पीछे जो ए आर रहमान का संगीत बज रहा था वह वाकई में कमाल का है।
विज्ञापन


एक फैन ने लिखा, '' मैदान, फुटबॉल के ऊपर बनी एक उम्दा फिल्म है। अजय देवगन ने एक और हिट फिल्म दी है। कठिन परिश्रम और मजबूत इरादों से इंसान कोई भी जंग जीत सकता है। फिल्म के सभी अभिनेताओं ने बहुत ही अच्छा काम किया है।''

एक फैन ने लिखा, ''अजय देवगन सर आप ही हैं जो इस तरह के भावात्मक किरदार निभा सकते हैं।''
विज्ञापन


एक और फैन ने लिखा, ''मैदान रिव्यू, रौंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म है। जरूर देखिए।''

एक फैन ने लिखा, ''यह एक इमोशन से भरी एक रोलरकोस्टर फिल्म है। इस फिल्म से मैं काफी प्रभावित हुआ हूं।'' 
   
इसमें अजय के अलावा प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष ने भी अहम भूमिका निभाई है।  फैंस ने फिल्म को लेकर अपने रिव्यू सोशल मीडिया साइट पर शेयर किए हैं। इस फिल्म में अजय की शानदार अभिनय की तारीफ हो रही है। कुछ दर्शकों का कहना है कि यह अभीतक की सबसे बेहतरीन फुटबॉल फिल्म है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें