फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahesh-Alia: महेश भट्ट को पहली फिल्म में पुतला लगी थी आलिया भट्ट, लेकिन 2016 में अभिनय देखकर दंग रह गए थे पिता

Sun, 04 Aug 2024 09:00 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट ने अपनी बेटी के फिल्मी करियर को लेकर कुछ बातें साझा की। महेश ने यह भी बताया कि वे कौन-सी फिल्में हैं, जिनमें उन्हें आलिया का काम पसंद आया था।
 
विज्ञापन
आलिया भट्ट और महेश भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @maheshfilm
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलिया भट्ट ने साल 2012 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। आज उनके नाम की गिनती हिंदी सिनेमा की सफल अभिनेत्रियों में की जाती है। आलिया के पिता महेश भट्ट अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हाल ही में, अपनी बेटी के करियर को लेकर अपनी राय साझा की। 

विज्ञापन

आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
महेश भट्ट का कहना है कि आलिया भट्ट 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में महज एक पुतले की तरह थी। इस फिल्म के बाद आलिया ने जिस तरह की भूमिकाएं की, उसकी महेश भट्ट ने तारीफ की। इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि 'उड़ता पंजाब' में आलिया को आदिवासी लड़की के किरदार में देखकर वो दंग रह गए थे। उन्हें समय ही नहीं आ रहा था कि मुंबई के जुहू में पली बढ़ी एक लड़की छत्तीसगढ़ी आदिवासी के लहजे में कैसे बात कर सकती है।

महेश भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @maheshfilm
महेश भट्ट का मानना है कि उनकी बेटी ने अपने अभी तक के करियर में अनुराग कश्यप की 'उड़ता पंजाब' और इम्तियाज अली की 'हाईवे' में सबसे बढ़िया काम किया है। आलिया के 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के बाद इन फिल्मों में अभिनय को देखकर महेश भट्ट उन्हें एक परिपक्व अभिनेत्री के रूप में देखते हैं। 

Box Office Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची डेडपूल एंड वूल्वरिन, अजय और जान्हवी की फिल्मों का रहा बुरा हाल
विज्ञापन

आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वो 'अल्फा' में एकदम अलग तरह का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह वाईआरएफ के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म है। इसके अलावा वो 'जिगरा' में भी दिखाई देंगी। इसका निर्देशन वासन बाला ने किया है। फिल्म 11 अक्तूबर, 2024 को रिलीज होगी। इसमें वेदांग रैना और आदित्य नंदा ने भी काम किया है। इसका निर्माण करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने किया है।

Arbaaz Khan Bday: फिल्म नहीं बल्कि लव लाइफ के चलते सुर्खियों में रहे हैं अरबाज, तलाक के बाद मिला सच्चा प्यार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें