एआई से नहीं, हाथों से तैयार की गई फिल्म
आज के समय में जहां कंटेंट बनाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, वहीं 'महा देवी आदिशक्ति' को हाथों से बनाए गए एनिमेशन के जरिए तैयार किया गया है। इस प्रोजेक्ट पर 150 से ज्यादा एनिमेटर्स ने काम किया है।
फिल्म के निर्माता गौरव मल्होत्रा ने बताया कि इस फिल्म को बनाने का विचार युवा दर्शकों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है। वह चाहते हैं कि बच्चे और युवा मनोरंजन के साथ-साथ अपनी पौराणिक कहानियों के बारे में भी जानें।
कब रिलीज होगी फिल्म?
'महा देवी आदिशक्ति- द लीजेंड ऑफ मां दुर्गा' नाम की यह फिल्म पौराणिक कथाओं, संगीत और एनिमेशन को एक साथ लेकर आएगी। फिल्म में मां दुर्गा से जुड़ी कहानियों को नए अंदाज में पेश किया जाएगा। यह फिल्म फरवरी 2027 में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें- वायरल वीडियो: साइरस के विवादित बयान पर फराह ने दिया जवाब; कॉमेडियन ने कुक दिलीप को कहा था 'फ्रॉड'; जानें मामला