फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nora Fatehi: घर बसाने को तैयार हैं नोरा, बोलीं- मुझे एक ईमानदार और खूबसूरत जीवनसाथी की तलाश है

Mon, 08 Apr 2024 08:29 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नोरा फतेही बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। पिछले दिनों जब उनसे पूछा गया कि वे अपने जीवनसाथी में किन गुणों को देखना चाहती हैं। इस सवाल के जवाब में नोरा कहती हैं, 'पहले मैं जिस तरह से सोचती थी अब वह बिल्कुल बदल गया है।
विज्ञापन
नोरा फतेही - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोरा फतेही आज बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बतौर डांसर अपने करियर की शुरुआत करने वाली नोरा आज फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाती नजर आ रही हैं। हाल ही में नोरा कॉमेडी फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' में दिखी थीं। दर्शकों को इस फिल्म में उनका किरदार काफी पसंद आया था। पिछले दिनों अभिनेत्री एक इंटरव्यू के दौरान अपनी निजी जिंदगी और अपनी शादी के बारे में खुलकर बातें करती दिखीं।
विज्ञापन


समय के साथ नोरा के बदले हैं विचार
नोरा फतेही बॉलीवुड में अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। पिछले दिनों जब उनसे पूछा गया कि वे अपने जीवनसाथी में किन गुणों को देखना चाहती हैं। इस सवाल के जवाब में नोरा कहती हैं, 'पहले मैं जिस तरह से सोचती थी अब वह बिल्कुल बदल गया है। मैं प्यार और शादी के मामले में एकदम पुराने ख्याल रखती हूं। मैं भी शादी करके घर बसाना चाहती हूं।'

गॉडजिला x कॉन्ग की ताबड़तोड़ कमाई जारी, तेज हुई क्रू की रफ्तार
विज्ञापन


दिल का अच्छा होना है  जरूरी
नोरा अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'मैं एक ऐसे जीवनसाथी की तलाश में जो ईश्वर में विश्वास रखता हो। साथ ही साथ उसकी परवरिश अच्छी हुई हो। मेरे लिए पैसे बाद में आते हैं उससे पहले मेरे लिए इंसान का दिल से अच्छा होना जरूरी है। सच कहूं तो आज की दुनिया में मतलबी लोग ज्यादा मिलते हैं जो आपका फायदा उठाना चाहते हैं। वे कुछ वर्षों तक आपके साथ रहेंगे और आपका फायदा उठा कर अलग हो जाएंगे।'
विज्ञापन


Allu Arjun Net Worth: नेट वर्थ के मामले में फ्लावर नहीं फायर हैं अल्लू अर्जुन, लग्जरी जिंदगी जीते हैं पुष्पा

शादी के बाद बच्चे पैदा करने की ख्वाहिश
नोरा फतेही शादी करके घर बसाने के लिए तैयार हैं। अभिनेत्री कहती हैं, 'मेरे जीवनसाथी के बारे में चार-पांच साल पहले जो मेरे ख्याल थे वे काफी सतही थे। अब मैं बहुत बदल गई हूं। एक आदर्श पुरुष के बारे में मेरा अलग दृष्टिकोण विकसित हुआ है। मुझे लगता है पहले मैं गलत चीजों की तलाश में थी। मैं एक ईमानदार जीवनसाथी की तलाश में हूं जिसका लुक भी अच्छा हो। मेरा मतलब है, मुझे अच्छे आनुवंशिकी की जरुरत है क्योंकि मैं सुंदर बच्चे पैदा करना चाहती हूं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें