तमिल फिल्म जगत के मशहूर निर्देशक सूर्य प्रकाश का आज सोमवार, 27 मई को हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 56 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्हें 'मायी', 'मणिक्कम' और 'दीवान' जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जाना जाता था। उनके निधन से साउथ सिनेमा में शोक की लहर दौड़ गई है। इंडस्ट्री के कई सितारे सूर्य प्रकाश को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। सूर्य प्रकाश के अंतिम संस्कार के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
'मायी' ने दिलाई थी इंडस्ट्री में पहचान
सूर्य प्रकाश की बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'मणिक्कम' हिट नहीं रही थी। इसके बाद सरथकुमार और मीना स्टारर उनकी दूसरी फिल्म 'मायी' ने उन्हें सिनेमा में पहचान दिलाई थी। 'मायी' में मुख्य भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता सरथकुमार ने निर्देशक को श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर अपना दुख व्यक्त किया है।
Films: शूटिंग करने के बाद बीच में ही इन सितारों ने छोड़ी फिल्में, प्रोजेक्ट बंद होने से दर्शकों का भी टूटा दिल
'मायी' के अभिनेता दी श्रद्धांजलि
सरथकुमार ने लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र सूर्यप्रकाश, जिन्होंने मुझे हिट फिल्म 'मायी' और 'दीवान' में निर्देशित किया था। आज सुबह-सुबह भगवान के पास चले गए, यह खबर चौंकाने वाली और दर्दनाक है। कल भी उनसे बात की थी। उनके अचानक निधन से मेरा दिल भारी हो गया है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, जो उनके नुकसान का शोक मना रहे हैं। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना करता हूं।'
'मणिक्कम' से की था करियर की शुरुआत
'मायी' के अलावा सूर्य प्रकाश ने सरथकुमार के साथ 'दीवान', 'भरत सिम्हा रेड्डी', 'अधिबर' और 'वरुसनडु' का निर्देशन किया। उन्होंने कई तमिल और तेलुगु फिल्मों का निर्देशन से अपनी पहचान बनाई थी। सूर्या प्रकाश ने वर्ष 1996 में राजकिरण की फिल्म 'मणिक्कम' से फिल्म मेकिंग में कदम रखा था।
Juhi Chawla: केकेआर के चैंपियन बनने से बेहद खुश हैं जूही चावला, सोशल मीडिया पर कही दिल छू लेने वाली बात