फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Leonardo DiCaprio: एजेंट ने लियोनार्डो के नाम को बताया अनोखा, कर डाली बदलने की पेशकश; अभिनेता ने सुनाया किस्सा

Sun, 28 Sep 2025 03:18 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Leonardo DiCaprio Name Change: अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने हाल ही में बताया कि एक एजेंट ने उनसे नाम बदलने को कहा। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पिता नाम बदलने के खिलाफ थे।
विज्ञापन
लियोनार्डो डिकैप्रियो - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड के दिग्गज कलाकार लियोनार्डो डिकैप्रियो ने हाल ही में खुलासा किया है कि एक एजेंट ने उनसे उनका नाम बदलने को कहा। उनका कहना है कि उनके एजेंट को लगा कि उनका नाम अनोखा है। एजेंट ने उनके नाम को बदलकर लेनी विलियम्स रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

लियोनार्डो डिकैप्रियो को फिल्म 'टाइटैनिक', साइंस-फिक्शन 'इन्सेप्शन' और हाल ही में आई फिल्म 'किलर्स ऑफ द फ्लावर मून' के लिए जाना जाता है। 

एजेंट ने नाम बदलने की पेशकश की
नाम बदलने की घटना को याद करते हुए लियोनार्डो डिकैप्रियो ने कहा कि उनके पिता जॉर्ज डिकैप्रियो नाम बदलने के पूरी तरह से खिलाफ थे। डिकैप्रियो ने न्यू हाइट्स पॉडकास्ट से कहा 'आखिरकार मुझे एक एजेंट मिल गया। उन्होंने हमसे कहा 'आपका नाम बहुत अनोखा है। इसके चलते वह आपको कभी काम पर नहीं रखेंगे। आपका नया नाम लेनी विलियम्स है। हमने आपका बीच का नाम लिया और आपको नया नाम दिया। अब आप लेनी हैं।'

यह खबर भी पढ़ें: Selena Gomez Wedding: एक-दूसरे के हुए सेलेना गोमेज और बेनी ब्लैंको, शेयर की शादी की तस्वीरें

लियोनार्डो डिकैप्रियो - फोटो : एक्स
नाम बदलने पर पिता हुए थे नाराज
अभिनेता ने बताया कि उनके पिता को एक बार एक कार्यक्रम में नया नाम मिला था। इस पर वह बहुत गुस्सा हुए थे और उन्होंने कहा था चाहे जान चली जाए लेकिन नाम नहीं बदलेंगे।
विज्ञापन

लियोनार्डो डिकैप्रियो का काम
लियोनार्डो डिकैप्रियो की नई फिल्म 'वन बैटल आफ्टर एनदर' है, जो 26 सितंबर को रिलीज हुई। पॉल थॉमस एंडरसन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में शॉन पेन और बेनिसियो डेल टोरो भी अहम किरदार में हैं।
यह फिल्म बॉब फर्ग्यूसन नाम के किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है। वह नशे की हालत में रहता है। वह अपनी उत्साही और आत्मनिर्भर बेटी विला के साथ जिंदगी जीता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें