फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lata Mangeshkar Passed Away: स्वर कोकिला लता मंगेशकर का निधन, लंबे समय से खराब थी तबीयत

Sun, 06 Feb 2022 01:04 PM IST
गौरव पाण्डेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

हिंदी सिनेमा जगत के लिए रविवार की सुबह एक बेहद दुखी कर देने वाली खबर ले कर आई। सरस्वती पूजा के अगले ही दिन सरस्वती का स्वर और गान थम गया।  महान गायिका लता मंगेशकर का निधन हो गया है।
विज्ञापन
Lata Mangeshkar Passed Away - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब स्वास्थ्य की समस्या से जूझ रहीं महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार की सुबह 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बहन उषा मंगेशकर ने यह जानकारी दी। वह पिछले करीब एक महीने से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। जानकारी के अनुसार सुबह 8.12 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आठ जनवरी को वह कोरोना संक्रमित हुई थीं।

विज्ञापन


Lata Mangeshkar RIP Live: लता मंगेशकर के निधन पर 2 दिन का राष्ट्रीय शोक, पूरे राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। नितिन गडकरी ने एक ट्वीट में लिखा, 'देश की शान और संगीत जगत की सिरमौर स्वर कोकिला भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन बहुत ही दुखग है। पुण्यात्मा को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उनका जाना देश के किए अपूरणीय क्षति है। वे सभी संगीत साधकों के लिए सदैव प्रेरणा थीं।'
विज्ञापन


लताजी का अवसान: राष्ट्रपति कोविंद व पीएम ने जताया गहरा दुख, मोदी बोले- शब्दातीत पीड़ा में हूं

शब्दों में दुख व्यक्त नहीं कर सकता: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैं अपना दुख शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता हूं। दयालु और स्नेही लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।

Lata Mangeshkar: हालातों से मजबूर होकर गायिका बनीं लता मंगेशकर, ऐसे तय किया स्वर कोकिला बनने का सफर
विज्ञापन


कला जगत के लिए अपूरणीय छति: नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक ट्वीट में लिखा कि हर संगीत प्रेमी के हृदय में निवास करने वाली स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर का निधन हृदय विदारक है। यह संपूर्ण कला जगत के लिए अपूरणीय छति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। लता दीदी के परिजनों और विश्व भर में फैले करोड़ों प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं।

Lata mangeshkar Passes Away: लता मंगेशकर का डूंगरपुर के महाराजा से था खास रिश्ता, इसलिए नहीं हो पाया दोनों का मिलन

कई पुरस्कार और सम्मान अपने नाम किए
अपने लगभग 78 साल के करियर में करीब 25 हजार गीतों को अपनी आवाज देने वाली लता मंगेशकर को कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया था। तीन बार उन्होंने राष्ट्रीय अवार्ड अपने नाम किया था। अपनी मधुर आवाज से लोगों को मोह लेने वाली लता मंगेशकर को प्रतिष्ठित भारत रत्न और दादा साहेब फालके अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था।

Lata Mangeshkar: जब दिलीप कुमार से नाराज हो गई थीं लता मंगेशकर, 13 साल तक नहीं हुई थी दोनों की बात

इस वजह से हुआ लता मंगेशकर का निधन

ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉ. प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर के निधन के कारण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने एक बयान में कहा कि मंगेशकर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसके चलते उनका निधन हुआ। उन्हें जनवरी में निमोनिया और कोरोना वायरस से पीड़ित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

लता जी को क्रिकेट से था खास प्यार, 1983 विश्वकप जीतने वाली टीम के लिए फ्री में किया था कंसर्ट, लॉर्ड्स में देखा था ऐतिहासिक मैच

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें