फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kareena Kapoor: जेह-तैमूर के साथ बहुत अनुशासित और समय की पाबंद हैं करीना, बच्चों के साथ बिताती हैं खूब समय

Mon, 29 Jul 2024 12:12 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ललिता डिसिल्वा ने करीना कपूर खान की तारीफ करते हुए कहा, 'वह बहुत अनुशासित और समय की पाबंद हैं। वह अपना और बच्चों का टाइमटेबल भी तय करती हैं। वह बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करती हैं। 
विज्ञापन
करीना कपूर-सैफ अली खान, तैमूर, जेह - फोटो : इंस्टाग्राम-@kareenakapoorkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के बेटों तैमूर और जेह की नैनी ललिता डिसिल्वा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्हें कई फिल्मी सितारों के बच्चों के साथ देखा गया है। सैफ अली खान और करीना के लाड़ले तैमूर अली खान के साथ ललिता डिसिल्वा की कई कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। हाल ही में ललिता डिसिल्वा ने करीना कपूर के बार में बात की है। उन्होंने बताया कि बेबो अपने बच्चों के साथ कितनी अनुशासित हैं।

विज्ञापन

बहुत अनुशासित है ललिता डिसिल्वा

ललिता डिसिल्वा ने करीना कपूर खान की तारीफ करते हुए कहा, 'वह बहुत अनुशासित और समय की पाबंद हैं। वह अपना और बच्चों का टाइमटेबल भी तय करती हैं। वह बच्चों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करती हैं। हम अक्सर तैमूर और जेह को उनकी शूटिंग पर ले जाते थे ताकि वह अपने आधे घंटे या एक घंटे के ब्रेक के दौरान उनके साथ समय बिता सकें। ब्रेक के दौरान हम साथ में लंच करते थे।' 

Nayanthara: नयनतारा ने बताए गुड़हल की चाय के फायदे, द लिवर डॉक ने बता दिया झूठा, डिलीट करनी पड़ी पोस्ट

विज्ञापन

कैसे काम के साथ संतुलन बनाए रखती हैं करीना 

इससे पहले करीना कपूर ने बताया था कि वह अपने काम और जीवन के संतुलन को कैसे बनाए रखती हैं। उन्होंने कहा था, 'यह सचमुच एक पैर पर खड़े होने जैसा है, लेकिन मैं योग में बहुत अच्छी हूं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे पति भी इसी पेशे में काम करते हैं। हमें जब भी यात्रा करनी होती है तो हम बारी-बारी से यात्रा करते हैं।' उन्होंने यह भी कहा कि उनके कर्मचारी भी उनकी बहुत मदद करते हैं।

विज्ञापन

जल्द ही 'सिंघम अगेन' में आएंगी नजर

करीना कपूर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगी। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। इसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। यह उनके कॉप यूनिवर्स की अगली फिल्म है और 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इसमें उनके साथ अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, अर्जुन कपूर, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे नजर आएंगे। 

Thug Life: कमल हासन-सिम्बू ने पूरी की 'ठग लाइफ' के एक भाग की डबिंग, फिल्म के अगले शूटिंग शेड्यूल का भी खुलासा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें