फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitanshi Goel: जब फूल के सामने घुटनों पर बैठ गए थे बिग बी! निताशी ने साझा किया बिग बी के साथ काम करने का अनुभव

Tue, 11 Jun 2024 11:56 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

नितांशी गोयल एक विज्ञापन में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ भी स्क्रीन साझा कर चुकी हैं। हाल ही में नितांशी ने बिग बी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन, नितांशी गोयल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किरण राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' की फूल कुमारी ने अपनी मासूमियत से दर्शकों का दिल लूट लिया। यह किरदार अभिनेत्री नितांशी गोयल ने अदा किया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली नितांशी ने इस फिल्म से दर्शकों के बड़े वर्ग में पहचान स्थापित की है। यह उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई है। लेकिन, पर्दे पर उनका करिश्मा पहली बार नहीं दिखा है। 

विज्ञापन


विज्ञापन फिल्म में कर चुकी हैं काम
नितांशी गोयल एक विज्ञापन में मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ भी स्क्रीन साझा कर चुकी हैं। हाल ही में नितांशी ने बिग बी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि किस तरह अमिताभ बच्चन उनके साथ अपनी लाइन्स की रिहर्सल किया करते थे। नितांशी गोयल ने खुलासा किया कि उन्हें एक प्रोजेक्ट में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अनुभव मिल चुका है।
No Entry 2: इस दिन से शुरू होगी अनीस बज्मी की 'नो एंट्री 2' की शूटिंग, दिलजीत-अर्जुन के साथ धमाल मचाएंगे वरुण
विज्ञापन


बिग बी ने पास आकर की ये बात
नितांशी ने याद किया कि उस प्रोजेक्ट पर काम करते हुए मेगास्टार सभी बाल कलाकारों के साथ बड़े ही सब्र के साथ अपने डायलॉग की प्रैक्टिस किया करते थे। नितांशी ने बताया, 'जब मैं पहली बार मुंबई आई थी तो मेरी पहली एड फिल्म जो भी, उसमें मुझे अमिताभ बच्चन सर के साथ काम करने का मौका मिला। उसमें कुछ और भी बच्चे थे। लेकिन, उसी में एक सीक्वेंस ऐसा था, जिसमें मैं और अमिताभ बच्चन ही थे। वे मेरे पास आए और कहा, 'चलो हम लाइन्स की रिहर्सल करते हैं'।
विज्ञापन

Fehujali: असम पुलिस की शॉर्ट डाक्यूमेंट्री अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी, जीता है ये पुरस्कार

बोलीं- अपने दादाजी और नानाजी जैसे लगे
नितांशी ने आगे कहा कि रिहर्सल करने के दौरान वे अपने घुटनों पर बैठ गए और मेरे साथ लाइन्स पढ़ने लगे। वे बहुत ज्यादा विनम्र स्वभाव के हैं। नितांशी गोयल ने यह भी बताया कि उन्हें एक कुर्सी पर बैठाया गया, जिससे सीनियर बच्चन उनकी हाइट से मेल खा सकें। नितांशी ने कहा, 'शूटिंग के बाद उन्होंने सभी बच्चों के साथ फोटो क्लिक कराई। फिर हर बच्चे के साथ सेल्फी ली। वो हमें अपने दादाजी और नानाजी जैसे लग रहे थे'। बता दें कि 'लापता लेडीज' से पहले नितांशी, 'विकी डोनर', 'एम एस धोनी', 'इंदु सरकार' और कई अन्य फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम कर चुकी हैं।
Govinda: गोविंदा ने बेटे के साथ किया डांस, 'कुली नंबर 1' के गाने 'गोरिया चुराना' पर जमकर थिरके हीरो नंबर वन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें