आमिर खान की पर्व पत्नी किरण राव इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' कल यानि 1मार्च को रिलीज होने के लिए तैयार है। किरण की इस फिल्म का निर्माण उनके पूर्व पति आमिर खान ने किया है। हाल ही में, एक इंटरव्यू के दौरान किरण आमिर के साथ अपने आपसी रिश्ते और उनके स्टारडम के बारे में खुलकर बातें करती नजर आईं।
प्रचार के लिए पूर्व पति का इस्तेमाल
किरण राव अपनी फिल्म 'लापता लेडीज' के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। वे लगभग हर इवेंट में अपने पूर्व पति आमिर के साथ दिखाई देती हैं। जब उनसे इस विषय पर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा, 'देखिए मैं फिल्म के प्रचार के लिए आमिर का इस्तेमाल कर रही हूं और मुझे इस बात को स्वीकार करने में कोई झिझक नहीं हो रही है।'
Drishyam: हॉलीवुड में धमाल मचाने को तैयार अजय देवगन की 'दृश्यम', अंग्रेजी समेत इन भाषाओं में बनेगा रीमेक
आमिर के स्टारडम से मिलेगा फायदा
किरण अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, ''लापता लेडीज एक छोटे बजट की फिल्म है। मैं चाहती हूं कि लोग मेरी फिल्म को देखने आए और अगर आमिर की मौजूदगी की वजह से मेरी फिल्म को लाइमलाइट मिलता है तो इसमें कोई बुराई नहीं है। वे एक बड़े स्टार हैं और उनके स्टारडम से मेरी फिल्म को फायदा मिलता है तो मैं इस फायदा को उठाना चाहूंगी।'
Aishwaryaa Rajinikanth: नए प्रोजेक्ट पर जुटीं ऐश्वर्या रजनीकांत, फिल्म में नजर आ सकते हैं यह अभिनेता
'लापता लेडीज' के स्टार्स
किरण राव ने अपनी फिल्म में नए कलाकारों को मौका दिया है। इस फिल्म में नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा और स्पर्श श्रीवास्तव अहम भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। वहीं, फिल्म में रवि किशन और छाया कदम भी नजर आएंगे। दर्शकों में अभी से ही फिल्म के लिए काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।