फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Shroff: टाइगर ने खोले दिल के राज, बोले- मैं अपनी असफलता को दिल से लगा लेता हूं और खुद से सवाल करता हूं

Thu, 29 Feb 2024 05:50 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


टाइगर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जब कोई फिल्म रिलीज होती है तब सभी को उम्मीद होती है कि फिल्म हिट करेगी, लेकिन हर बार यह संभव नहीं है।'
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में, अभिनेता नेहा धूपिया के शो 'नो फिल्टर नेहा' में बतौर गेस्ट नजर आए। वे इस में शो की होस्ट नेहा से अपनी निजी जिंदगी के अलावा अपने करियर के उतार-चढ़ाव के बारे में भी काफी खुल कर बातें करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


खुद से करते हैं सवाल 
शो 'नो फिल्टर नेहा' के दौरान शो की होस्ट नेहा ने टाइगर से पूछा जब उनकी फिल्में असफल होती है तब वे क्या करते हैं। इस सवाल के जवाब में अभिनेता ने कहा, 'देखिए मैंने ज्यादतर एक्शन फिल्में ही की है। एक्शन फिल्मों के निर्माण के दौरान एक अभिनेता शारीरिक और मानसिक दोनों तनाव से गुजरता है और जब इतनी मेहनत के बाद भी फिल्में फ्लॉप कर जाती है तब मैं खुद से सवाल करने लगता हूं। मैं सोचने लगता हूं कि क्या मैं एक्शन फिल्मों काबिल हूं या नहीं। मैं अपनी काबिलियत पर सवाल करने लग जाता हूं।'

Phir Aayi Haseen Dilruba Teaser: 'रानी की कहानी में प्यार और पागलपन, दोनों अभी बाकी हैं', तापसी ने लूटी महफिल
विज्ञापन


असफलताओं से नहीं होते परेशान 
टाइगर अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जब कोई फिल्म रिलीज होती है तब सभी को उम्मीद होती है कि फिल्म हिट करेगी, लेकिन हर बार यह संभव नहीं है। मेरी जब भी कोई फिल्म असफल होती है तो कई बार मैं उस असफलता को दिल पर ले लेता हूं। एक सप्ताह तक मैं फिर उसी उधेड़बुन में लगा रहता हूं, लेकिन उसके बाद मैं उस फेज से निकल जाता हूं और अगली फिल्म पर काम करना शुरू कर देता हूं।'
विज्ञापन


शमा की कातिल अदाओं ने फैंस को बनाया दीवाना

टाइगर श्रॉफ का वर्क फ्रंट
टाइगर श्रॉफ आने वाले दिनों में फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वे पहली बार अक्षय कुमार के साथ एक्शन करते दिखाई देंगे। यह फिल्म इसी साल ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। इसके अलावा टाइगर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी अपने एक्शन का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें