फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 14: आसिम के बर्ताव पर कुशाल टंडन ने कसा तंज, कहा- कितना पैसा है? बैंक डिटेल्स तो दिखाओ

Mon, 29 Jul 2024 06:33 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'खतरों के खिलाड़ी' के 14वें सीजन की शुरुआत काफी विवादित तरीके से हुई है। शो के प्रतिभागी आसिम रियाज के व्यवहार के कारण उन्हें शो से निकाल दिया जा चुका है। अब उनके व्यवहार पर टीवी अभिनेता कुशाल टंडन ने भी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन
कुशाल टंडन-आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम@asimriaz77.official/therealkushaltandon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘खतरों के खिलाड़ी’ टीवी पर काफी लोकप्रिय रियलिटी शो है। बीते शनिवार को इस शो के चौदहवें सीजन का प्रीमियर हुआ था। इस बीच इस नए सीजन का दूसरा एपिसोड काफी चर्चा का विषय बन गया है। शो के एक प्रतिभागी आसिम रियाज ने निर्माताओं, शो के मेजबान रोहित शेट्टी और अन्य साथी प्रतिभागियों के साथ काफी तीखी बहस की। उनका यह व्यवहार चर्चा का विषय बन गया।

विज्ञापन

कुशाल टंडन-आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम@asimriaz77.official/therealkushaltandon
असीम का व्यवहार मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी को पसंद नहीं आया। उन्होंने आसिम को चेतावनी देते हुआ कहा "उठा के यहीं पटक दूंगा।" इस पूरे वाकये पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस पर अर्जित तनेजा के बाद अब कुशाल टंडन ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आसिम के व्यवहार की आलोचना की है। 

कुशाल टंडन-आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम@asimriaz77.official/therealkushaltandon
कुशाल टंडन ने अर्जित तनेजा के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा उन्हें आसिम का व्यवहार पसंद नहीं आया। इसके साथ ही उन्होंने रैपर के इस व्यवहार को सहने के लिए रोहित शेट्टी की तारीफ भी की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आसिम को मदद की जरुरत है और उन्हें ये मौका मिलने के लिए निर्माताओं से कोई पैसा नहीं लेना चाहिए, जैसा कि आसिम ने कहा था। 
Bollywood News: Deadpool & Wolverine ने मचाया तहलका, ऐसा है बाकी फिल्मों का हाल

कुशाल टंडन-आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम@asimriaz77.official/therealkushaltandon
कुशाल ने अपने ट्वीट में लिखा,”काश कि उसने ये मेरे सामने किया होता, उसे सच में मदद की जरुरत है।" इसके अलावा भी उन्होंने आसिम के बयान पर उन्हें घेरा, जिसमें आसिम ने कहा था कि अगर टीम से कोई भी वो स्टंट कर लेता है,तो वह कोई पैसा नहीं लेंगे। इस पर कुशाल ने कहा कि आसिम को अपनी बात पर कायम रहना चाहिए और कोई पैसा नहीं लेना चाहिए। 
Most Charitable Stars: बॉलीवुड सितारे दिल खोलकर करते हैं दान, प्रियंका से लेकर सोनू सूद का नाम तक है शामिल
विज्ञापन

कुशाल टंडन-आसिम रियाज - फोटो : इंस्टाग्राम@asimriaz77.official/therealkushaltandon
इसके अलावा कुशाल ने आसिम के एक अन्य बयान पर भी आड़े हाथों लिया, जिसमें आसिम ने कहा था कि वह हर छह महीने पर कार खरीदते हैं। इसे लेकर उन पर तंज कसते हुए कुशाल ने लिखा,” शोहरत क्या शोहरत भाई, एक बिग बॉस? और वो किस कार का दिखावा कर रहे हैं, सेकेंड हैंड कार? कितना पैसा है? बैंक डिटेल तो साझा करो, रोहित शेट्टी सर को सलाम, जिस तरह से उन्होंने इस बकवास को झेला।” बताते चलें कि आसिम के इस व्यवहार के लिए उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है। 
ब्लैक गाउन में बोल्ड दिखीं 'सावि'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें