‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो लंबे समय से दर्शकों की पसंद बना हुआ है। लोग इसके किरदारों से जुड़ चुके हैं। शो का हर किरदार एक खास अहमियत रखता है। अब इस शो को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह ने शो छोड़ दिया है। निर्माताओं ने एक वीडियो साझा कर नए अभिनेता का परिचय कराया है जो उनकी जगह भूमिका निभाएंगे।
वीडियो जारी कर दी जानकारी
निर्माताओं द्वारा जारी किए गए वीडियो में कुश शाह ने दर्शकों को अलविदा कहते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। कुश शाह ने वीडियो में कहा, ‘जब यह शो शुरू हुआ था, जब आप और मैं पहली बार मिले थे, मैं बहुत छोटा था। तब से आपने मुझे बहुत प्यार दिया है। इस परिवार ने मुझे उतना ही प्यार दिया है जितना आपने मुझे दिया है। मैंने यहां बहुत सारी यादें बनाई हैं। मैंने यहां खूब मस्ती की है। मैंने अपना बचपन यहीं बिताया है और सबसे महत्वपूर्ण बात, मैं इस यात्रा के लिए 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के निर्माता असित कुमार मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने मुझ पर बहुत भरोसा किया, मेरे किरदार को इतना दिलचस्प बनाया और हमेशा मुझे प्रेरित किया। उनके भरोसे की वजह से ही आज कुश गोली बन गया।’
Villains: हीरो का चोला उतार खलनायक के किरदार में ढले ये सितारे, अब खलनायकी से दहशत फैलाने को तैयार ये अभिनेता
कास्ट ने विदाई समारोह का किया आयोजन
वीडियो में देखा जा सकता है कि ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की कास्ट ने एक विदाई समारोह का आयोजन किया है। वे केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ सबसे लंबे समय तक चलने वाले सीरियल में से एक है। यह सीरीज गोकुलधाम को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी पर आधारित है और इसके सदस्यों पर केंद्रित है, जो भारत की अलग-अलग पृष्ठभूमि से आते हैं।
चुनौतीपूर्ण स्थिति में भी करते हैं शूटिंग
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो में दिलीप जोशी, सुनयना फौजदार, बलविंदर सिंह सूरी, मोनाज मेवावाला और अन्य शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक साक्षात्कार में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता ने साझा कि था कि मानसून सीजन में मुंबई में भारी बारिश के कारण निर्माताओं के लिए एपिसोड फिल्माना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। हालांकि, इन चुनौतियों के बावजूद, शो के निर्माता बिना किसी रुकावट के दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं।
Arjun-Malaika: ब्रेकअप की अफवाहों के बीच एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए मलाइका-अर्जुन, लोग बोले- पैचअप हो गया क्या?