फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kunal Kamra Row: विवादों में कुणाल कामरा; एफआईआर के बीच 'एक्स' पर किया पोस्ट, हाथ में संविधान लिए फोटो साझा की

Mon, 24 Mar 2025 11:41 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kunal Kamra Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा  ने अपने वायरल वीडियो से उपजे विवाद और एफआईआर के बीच सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए देखते हैं कुणाल ने क्या कहा?
 
विज्ञापन
कुणाल कामरा - फोटो : एक्स @kunalkamra88
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में कॉमेडियन कुणाल कामरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मुंबई के खार स्थित हैबिटेट कॉमेडी क्लब स्टूडियो में तोड़फोड़ की, जहां कुणाल ने परफॉर्म किया था। बाद में उन्होंने उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई। अब इस मामले पर कुणाल कामरा ने अपना रिएक्शन दिया है। 

विज्ञापन

कुणाल कामरा ने दिया रिएक्शन
इस घटना के बाद कॉमेडियन कुणाल कामरा ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर की, जिसमें वह हाथ में संविधान पकड़े हुए हैं। कॉमेडियन ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, "आगे बढ़ने का एकमात्र तरीका।" 


यह खबर भी पढ़ें: MC Stan: विवादों में आए रैपर एमसी स्टेन, इन्फ्लुएंसर्स को फ्लर्टी मैसेज भेजने का लगा आरोप, स्क्रीनशॉट वायरल

विज्ञापन

क्या हैं कुणाल के वीडियो में?
कुणाल कामरा ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया और इसे ‘महाराष्ट्र’ का कैप्शन दिया। इस वीडियो में उन्होंने ‘दिल तो पागल है’ के ट्रैक ‘भोली सी सूरत की धुन’ पर एक गाना बनाया। इसमें उन्होंने एक दिग्गज नेता के बारे में मजाक करते हुए उन्हें बिना नाम लिए 'गद्दार' कहा, जिसके बाद कुछ ही मिनटों में वीडियो वायरल हो गया। यह मजाक एकनाथ शिंदे की शिवसेना के कार्यकर्ताओं को पसंद नहीं आया, जिसके बाद उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। 



यह खबर भी पढ़ें: DHLJ Silver Jubilee: सुनील दत्त की फिल्म का रीमेक है सलमान की ये मूवी, जिसके गाने पर बनी एक पूरी फिल्म


कौन है कुणाल कामरा?
कुणाल कामरा एक भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं। कुणाल कामरा को उनके बोल्ड और बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है, वह राजनीतिक हालातों पर मजाकिया लेकिन तीखी टिप्पणियां करते हैं, जिसकी वजह से वह अक्सर विवादों में भी घिर जाते हैं। उन्हें सोशल मीडिया ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। इससे पहले कुणाल कामरा सुप्रीम कोर्ट पर भी विवादित टिप्पणी कर चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें