फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikandar Trailer: 'सिकंदर' के ट्रेलर ने शाहरुख की 'जवान' को इस मामले में छोड़ा पीछे, इंटरनेट पर छाए सलमान

Mon, 24 Mar 2025 11:41 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Sikandar Trailer Record: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। रिलीज होते ही ये इंटरनेट पर छा गया है। इस ट्रेलर ने शाहरुख की फिल्म 'जवान' के ट्रेलर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए जानते हैं कैसे।
विज्ञापन
सलमान शाहरुख - फोटो : फोटो- यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' के सिनेमाघरों में रिलीज होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म निर्माताओं ने बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सिकंदर' का बीते कल यानी 23 मार्च को ट्रेलर रिलीज किया है। ट्रेलर फिल्म की रिलीज के एक हफ्ते पहले रिलीज किया गया है। ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन और डायलॉग हैं। फैंस को फिल्म का ट्रेलर खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन

इंटरनेट पर ट्रेंड करने लगा सिकंदर का ट्रेलर
फिल्म के कलाकारों की मौजूदगी में रविवार को एक कार्यक्रम में 'सिकंदर' का ट्रेलर लांच किया गया। फिल्म का ट्रेलर तीन मिनट 37 सेकंड का है। ट्रेलर के रिलीज को अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं लेकिन इसे यूट्यूब पर खबर लिखे जाने तक 38 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। ट्रेलर को 667 हजार लाइक्स मिल चुके हैं।
यहां देखें ट्रेलर

तेजी से मिले 20 मिलियन व्यूज
'सिकंदर' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है। ट्विटर पर एक वेरिफाइड पेज 'साइन हब' ने दावा किया है कि 'सिकंदर' का ट्रेलर हिंदी फिल्मों के सबसे तेजी से देखे जाने वाले ट्रेलर में शामिल हो गया है। इसे बहुत तेजी के साथ 20 मिलियन व्यूज मिले।

जवान के ट्रेलर को छोड़ा पीछे
एक दूसरे ट्विटर पेज ने दावा किया है कि सलमान खान की फिल्म के ट्रेलर ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के ट्रेलर को पीछे छोड़ दिया है। 'जवान' के ट्रेलर को रिलीज होने के 10 घंटे के बाद 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले थे, जबकि 'सिकंदर' के ट्रेलर को छह घंटे में 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले।
विज्ञापन

सलमान खान ने नहीं ली फीस
खबरें हैं कि ए आर मुरुगदास द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला के द्वारा प्रोड्यूज की गई फिल्म सलमान खान की 'सिकंदर' का बजट 200 करोड़ रुपये है। हालांकि इसमें सलमान खान की फीस नहीं शामिल है। बताया जाता है कि यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली है। फिल्म में सलमान खान और रश्मिका मंदाना अहम किरदार में हैं। इसके अलावा फिल्म में सत्यराज, काजल अग्रवाल, शर्मन जोशी, प्रतीक बब्बर और सुनील शेट्टी हैं।
Sikandar: 31 साल छोटी एक्ट्रेस संग काम करने पर हुआ सवाल तो भड़के सलमान, बोले- आपको क्यों दिक्कत हो रही है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें