फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Matka King: ‘मटका किंग’ में विजय वर्मा के साथ नजर आएंगी कृतिका कामरा, मटका जुए की खतरनाक दुनिया दिखाएगी सीरीज

Mon, 24 Jun 2024 02:59 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेता विजय वर्मा की आगामी सीरीज मटका किंग में अभिनेत्री कृतिका कामरा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। सीरीज 1960 से 1990 के दशक तक भारत में फैले मटका जुए की वास्तविक दुनिया को दिखाएगी। 
विज्ञापन
मटका किंग - फोटो : इंस्टाग्राम @itsvijayvarma और @kkamra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता विजय वर्मा इन दिनों अपनी आगामी क्राइम ड्रामा वेब सीरीज ‘मटका किंग’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में इसका पहला पोस्टर भी जारी हुआ है। अब सीरीज से जुड़ी एक अहम अपडेट सामने आई है। दरअसल, मटका किंग में विजय वर्मा के साथ कृतिका कामरा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि ‘बंबई मेरी जान’ में एक गैंगस्टर की दमदार भूमिका निभाने के बाद कृतिका इस सीरीज में मुख्य भूमिका निभाएंगी। इस सीरीज का निर्देशन नागराज मंजुले करेंगे।
विज्ञापन


मुख्य भूमिका में दिखेंगी कृतिका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कृतिका ‘मटका किंग’ में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। इस बात का खुलासा खुद कृतिका ने किया है। कृतिका ने एक बातचीत के दौरान कहा, ‘मैं 'मटका किंग' का हिस्सा बनकर और ऐसी प्रतिभाशाली टीम के साथ काम करके रोमांचित हूं।’ उन्होंने आगे कहा कि विजय वर्मा के साथ काम करना उनके लिए एक रोमांचक अवसर है। वह उनके काम की भी प्रशंसक हैं। अभिनेत्री ने निर्देशक नागराज मंजुले की तारीफ करते हुए कहा, ‘नागराज मंजुले की नजर और कहानी कहने की कला बेजोड़ है। मैं उनके निर्देशन में अपने किरदार को जीवंत करने के लिए उत्सुक हूं।’
'बिग बॉस ओटीटी 3' में पहले ही हफ्ते भिड़े ये प्रतिभागी, जमकर हुई लड़ाई
विज्ञापन


सांस्कृतिक इतिहास से भरी है मटका किंग
अभिनेत्री ने आगे कहा कि ‘मटका किंग’ की कहानी न केवल दिलचस्प है, बल्कि सांस्कृतिक इतिहास से भी समृद्ध है। कृतिका ने कहा कि भारत के अतीत के ऐसे महत्वपूर्ण पहलू से प्रेरणा लेने वाली परियोजना का हिस्सा बनना उनके लिए सम्मान की बात है।
विज्ञापन


क्या है सीरीज की कहानी?
मटका किंग 1960 से 1990 के दशक तक भारत में फैले मटका जुए की दुनिया को दिखाता है। यह सीरीज मटका जुए की मनोरंजक और खतरनाक दुनिया को दिखाने का दावा करती है। इस सीरीज में विजय वर्मा के साथ कृतिका कामरा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।
Legend Saravanan: दूसरी फिल्म लेकर आ रहे हैं लेजेंड सरवनन, पिछली फिल्म 'द लेजेंड' के लिए हुए थे ट्रोल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें