मुंबई के नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर को शुक्रवार को जान से मारने की धमकी और अश्लील संदेश मिले। क्रांति को पाकिस्तानी नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी हो कि क्रांति एक मराठी फिल्म अभिनेत्री भी हैं।
क्रांति रेडकर को मिली धमकी
क्रांति रेडकर ने गोरेगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही एक्स पर पोस्ट कर जान से मारने की धमकी मिलने का खुलासा किया है। पोस्ट में मराठी अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें पिछले एक साल से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। रेडकर ने कहा, 'मुझे मेरे मोबाइल नंबर पर विभिन्न पाकिस्तानी नंबरों और ब्रिटेन के एक नंबर से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।'