कोंकणा सेन शर्मा-प्रतिभा रांटा
- फोटो : एएनआई
इस वजह से कोंकणा ने साइन की फिल्म
कोंकणा और प्रतिभा ने बताया कि यह फिल्म एक महिला अपराधी की कहानी है, इसी बात ने उन्हें फिल्म की तरफ खींचा। फिल्म को अनुभूति कश्यप ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म इस महीने के आखिर में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस प्रोजेक्ट के लिए हां कहने की वजह के बारे में कोंकणा ने कहा कि यह आइडिया अपने आप में उन्हें नया और अनोखा लगा। उन्होंने यह भी बताया कि कहानी को बनाने में रिसर्च ने बड़ी भूमिका निभाई। एक्ट्रेस ने कहा, 'जब मुझे इस फिल्म का ऑफर मिला, तो मैं बहुत उत्साहित थी। हमने कभी ऐसे केस के बारे में नहीं सुना, जहां आरोपी कोई महिला हो, क्योंकि अपराधी ज्यादातर पुरुष ही होते हैं'।
प्रतिभा रांटा को मिले थे सिर्फ दो सीन
कोंकणा सेन शर्मा ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया, 'जब उन्होंने रिसर्च की, तो राइटिंग और डायरेक्शन टीम को पता चला कि ऐसे मामले हैं। मुझे लगता है कि यूएस और यूके में बहुत सारे डॉक्यूमेंटेशन हैं। उन्होंने उस रिसर्च के आधार पर स्क्रिप्ट लिखी। मुझे यह मामला बहुत अजीब लगा'। वहीं, प्रतिभा रांटा ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म के लिए ऑडिशन दिया तो उन्हें दो सीन मिले थे। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने उन्हें पढ़ा और उन सीन में मुझे बहुत दिलचस्पी थी। मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं पढ़ा था। मैम ने मेरा ऑडिशन देखा। उन्हें यह पसंद आया'।
कैसे तैयार हुई फिल्म की स्क्रिप्ट?
फिल्म की डायरेक्टर अनुभूति कश्यप ने बताया कि फिल्म की शुरुआत सिर्फ एक आइडिया से हुई थी और कोई स्क्रिप्ट नहीं लिखी थी। उन्होंने बताया कि कैसे टीम ने कई महीनों में धीरे-धीरे कहानी बनाई। अनुभूति के मुताबिक, 'मेरे पास फिल्म के लिए लिखी हुई स्क्रिप्ट नहीं थी। मुझे सिर्फ एक आइडिया दिया गया था। मैंने कभी ऐसी कहानी नहीं सुनी थी, जिसमें किसी महिला पर काम की जगह पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा हो। मुझे यह आइडिया सच में पसंद आया। हमने वहीं से शुरुआत की। मैंने इस फिल्म के राइटर, यश और सीमा के साथ काम किया है। हमने छह से आठ महीने तक स्क्रिप्ट लिखी और इसे तैयार किया। बता दें कि ‘अक्यूज्ड’ 27 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।