बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा पिछले काफी समय से अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पत्नी सुनीता आहूजा के साथ उनके रिश्ते और फिल्म 'रूपा' की को-स्टार रानी स्वर्णकार के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं।
इस बीच अब रानी ने सोशल मीडिया पर गोविंदा के साथ 'रूपा' की कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों की नजदीकियां एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रही हैं। इन तस्वीरों में कहीं गोविंदा अभिनेत्री का हाथ थामे नजर आ रहे हैं, तो किसी में वह एक-दूसरे को देखते हुए पोज दे रहे हैं।
रानी स्वर्णकार, गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
रानी ने शेयर कीं गोविंदा संग तस्वीरें
रानी स्वर्णकार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'रूपा की सुंदर झलकियां।' बता दें कि तस्वीरों में गोविंदा व्हाइट ब्लेजर, काली पैंट और सनग्लासेस पहने नजर आ रहे हैं। वहीं रानी लैवेंडर कलर की साड़ी और पर्पल ब्लाउज में दिखाई दे रही हैं।
उन्होंने अपने लुक को स्टेटमेंट चोकर और मैचिंग जूलरी के साथ पूरा किया है। एक तस्वीर में गोविंदा पीछे से रानी की कमर पर हाथ रखे हुए हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में दोनों हाथों में हाथ डाले चलते नजर आ रहे हैं।
राखी सावंत और यूजर्स ने दिया रिएक्शन
रानी के इस पोस्ट पर राखी सावंत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। राखी ने कमेंट में गुस्से वाले इमोजी शेयर किए हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने भी अपना रिएक्शन दिया। किसी ने नई फिल्म के लिए गोविंदा को बधाई दी, तो कुछ ने इन तस्वीरों को एआई बताया।
रानी स्वर्णकार, गोविंदा
- फोटो : सोशल मीडिया
लंबे समय से चल रही हैं गोविंदा और रानी के रिश्ते की चर्चाएं
गोविंदा और रानी के रिश्ते को लेकर साल 2026 की शुरुआत से ही तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। सितंबर में दोनों मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल में बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। इसके बाद गोविंदा ने साफ किया था कि उनका यह दौरा फिल्म 'रूपा' से जुड़ा हुआ था।
लगातार उठ रहे सवालों पर अभिनेता ने एएनआई से बातचीत में इन चर्चाओं को उनकी छवि खराब करने और परिवार में मनमुटाव पैदा करने की एक 'सोची-समझी साजिश' बताया था। उन्होंने दोहराया था कि रानी के साथ उनका रिश्ता पूरी तरह से प्रोफेशनल है।
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि अगर कोई अफेयर होता भी है, तो यह किसी दूसरे व्यक्ति का निजी मामला नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा का विषय बनाए जाने पर नाराजगी भी जाहिर की थी।