फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसमी चटर्जी के पति का निधन: नहीं रहे जयंत मुखर्जी, छूटा 54 साल का साथ; सात साल पहले हुआ था बेटी का निधन

Fri, 13 Nov 2026 01:53 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

  • प्रोड्यूसर जयंत मुखर्जी बीते काफी वक्त से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे।  
  • उनके निधन की जानकारी FWICE प्रेसिडेंट बीएन तिवारी ने साझा की। 
  • जयंत, प्रसिद्ध गायक और संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे थे।
विज्ञापन
मौसमी चैटर्जी, दिवंगत जयंत चैटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मौसमी चैटर्जी के पति जयंत मुखर्जी का निधन हो गया। वह फिल्म निर्माता थे। जयंत ने 12 नवंबर 2026 को अपने खार स्थित घर पर अंतिम सांस ली।

बीएन तिवारी ने दी जानकारी

विज्ञापन

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि जयंत का कल शाम खार स्थित आवास पर निधन हो गया। वह बीते काफी वक्त से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

Trending Videos

मौसमी चैटर्जी, दिवंगत जयंत चैटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
कौन थे जयंत मुखर्जी? 
यूं तो जयंत, प्रसिद्ध गायक और संगीतकार हेमंत कुमार के बेटे थे पर बॉलीवुड में उन्होंने फिल्म निर्माता के तौर पर अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने ‘मजाक’ (1975), ‘दो लड़के दोनों कड़के’ (1979) और टेलीविजन श्रृंखला ‘तलाश’ (1992) का निर्माण किया था।
इतना ही नहीं उन्होंने अपने पिता की तरह फिल्म 'बीवी और मकान' का संगीत निर्माण भी किया था। इस फिल्म को मशहूर फिल्ममेकर ऋषिकेश मुखर्जी ने बनाया था।

मौसमी चैटर्जी, दिवंगत जयंत चैटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
कम उम्र से सगाई, 50 साल का रिश्ता
अभिनेत्री मौसमी और जयंत की शादी को 5 दशक से भी ज्यादा का समय हो चुका है। कपल की शादी बेहद कम उम्र में हो गई थी। एक इंटरव्यू के दौरान इस पर मौसमी ने कहा था, 'हर चीज किसी न किसी वजह से होती है। मैं 10वीं कक्षा में थी, लेकिन फिल्म बालिका बधू के बाद मेरी सगाई हो गई, सिर्फ इसलिए क्योंकि मेरे ससुर हेमंत मुखर्जी उस फिल्म के संगीत निर्देशक थे। उनकी और मेरी फैमिली एक हो गए और उस समय, हर कोई मुझे अपनी बहू बनाना चाहता था, हर कोई मुझे अपनी पत्नी बनाना चाहता था।'
विज्ञापन

मौसमी चैटर्जी, दिवंगत पायल चैटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
सात साल पहले हुआ बेटी का निधन 
मौसमी चेटर्जी के लिए यह पहला दुख नहीं है। इस दुखद घटना से करीब सात साल पहले कपल ने अपनी बेटी को खो दिया था। उनकी बेटी पायल टाइप 1 डायबटीज की मरीज थीं। उनका निधन 13 नवंबर 2019 को हुआ था। इससे पहले वह एक साल से कोमा में थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें