फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohan Babu: 73 साल के हुए तेलुगु सुपरस्टार, फिल्मों से ज्यादा विवादों से बनाई पहचान

Wed, 19 Mar 2025 09:22 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mohan Babu: अक्सर विवादों में घिरे रहने वाले तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता मोहन बाबू आज अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभी वह ‘सूर्यवंशम’ फिल्म से जुड़े विवाद की वजह से चर्चा में हैं, इसके साथ ही अभिनेता ने अपने करियर में 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है। आइए जानते हैं इनके जीवन से जुड़ी खास बातें।
विज्ञापन
मोहन बाबू - फोटो : वीकीपीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता मोहन बाबू साउथ फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम है। हाल के दिनों में अभिनेता सूर्यवंशम फिल्म की अभिनेत्री सौंदर्या की मौत के विवादों में भी फंसे हैं। मोहन बाबू सिर्फ अभिनेता ही नहीं, बल्कि एक कुशल निर्माता और राजनीतिज्ञ भी हैं। अपने अभिनय की जादूगरी से उन्होंने कई हिट फिल्में भी दीं हैं। प्रॉपर्टी विवाद, पत्रकारों पर हमला, आदि विवादों से भी उनका गहरा नाता  रहा है। जानिए इनके जीवन से जुड़े कुछ रोचक पहलू।

अभिनय करियर की शुरुआत

विज्ञापन

मोहन बाबू का जन्म 19 मार्च 1952 में आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिला स्थित मोदुगुलपालम गांव में हुआ था। इनका बचपन का नाम मांचू भक्तवत्सलम नायडू था। शिक्षा-दीक्षा के बाद मोहन बाबू ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1975 में 'स्वर्गम नरकम' से की थी, जिसका निर्देशन दासारी नारायण राव ने किया था। इस फिल्म में उन्होंने खलनायक की भूमिका अदा की थी। इसी फिल्म के बाद से अभिनेता का नाम मांचू भक्तवत्सलम नायडू से मोहन बाबू हो गया। 

यह खबर भी पढ़ें: Sadia Khateeb:  'चुनौती तो थी, लेकिन फिल्म दिलचस्प लगी', सादिया ने बताया 'द डिप्लोमैट' में काम करने का अनुभव

फिल्मी करियर

विज्ञापन

सिनेमाई दुनिया में कदम रखने के बाद मोहन बाबू ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभिनेता ने अपने जीवन में 500 से अधिक फिल्में कीं, जिसमें ‘पेद्दारायडू', 'अल्लरी मोगुडू', 'मेजर चंद्रकांत', 'अन्नमय्या' और 'यमदोंगा' जैसी फिल्में शामिल हैं। मोहन बाबू ने बतौर निर्माता लगभग 40 फिल्में बनाई, जिसमें ज्यादातर हिट साबित हुईं हैं। हाल ही में वह अपनी आगामी फिल्म ‘कन्नप्पा’ बनाने में व्यस्त हैं, जो 100 करोड़ के बजट से ज्यादा की फिल्म है। 

भाई और बेटे से हुआ विवाद
मोहन बाबू अपने घरेलू जमीनी विवाद को लेकर अक्सर विवादों में बने रहते हैं। साल 2023 में उन्होंने अपने भाई विष्णु मांचू पर उनके रिश्तेदारों और सहयोगियों की पिटाई करने का आरोप  लगाया गया था। यह वीडियो उन्होंने अपन सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसे अब हटा दिया गया है। दिसंबर 2024 में एक और घटना सामने आई थी कि अभिनेता और उनके बेटे मांचू मनोज में कुछ संपत्ति को लेकर विवाद हुआ, जिसमें पिता-पुत्र का झगड़ा सबके सामने आया। इसी झगड़े के दौरान  एक पत्रकार को चोट आई थी, जिस वजह से मामले ने तूल पकड़ लिया था। मोहन बाबू का संपत्ति विवाद बहुत पुराना है।

यह खबर भी पढ़ें: Aurelio Martinez: होंडुरास में दर्दनाक विमान दुर्घटना, मशहूर संगीतकार ऑरेलियो मार्टिनेज समेत 12 लोगों की मौत

दिवंगत अभिनेत्री की जमीन कब्जाने का आरोप
हाल ही में ‘सूर्यवंशम’ फिल्म की दिवंगत अभिनेत्री सौंदर्या के संबंध में मोहन बाबू पर एक शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें अभिनेता पर अभिनेत्री की जमीन कब्जाने का आरोप लगाया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक शिकायत में अभिनेत्री और मोहन बाबू के बीच संपत्ति विवाद चल रहा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि मोहन बाबू जलपल्ली स्थित सौंदर्या और उनके भाई की छह एकड़ जमीन खरीदना चाहते थे, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया था। फिर उनकी मौत के बाद मोहन बाबू ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया। हालांकि, इस विवाद पर अभिनेत्री के पति जीएस रघु ने प्रतिक्रिया देते हुए इन आरोपों को झूठा बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें