फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota Factory 3 Star Cast: ‘कोटा फैक्ट्री’ में इन कलाकारों ने किया है अभिनय, जानिए स्टार कास्ट के बारे में

Thu, 20 Jun 2024 04:06 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सबसे पहले बात करते हैं जितेंद्र कुमार की। उन्होंने इस सीरीज में जीतू भैया का किरदार निभाया है। दर्शक जितेंद्र कुमार को जीतू भैया नाम से ही जानते हैं। 
विज्ञापन
वेब सीरीज ‘कोटा फैक्ट्री’ - फोटो : इंस्टाग्राम @theviralfever
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘कोटा फैक्ट्री’ वेब सीरीज को पसंद करने वाले लोगों को इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार था और आज इसकी स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है। इसका निर्देशन राघव सुब्बू ने किया है। कहानी पुनीत बत्रा, प्रवीण यादव और निकिता लालवानी ने लिखी है और द वायरल फीवर (टीवीएफ) ने इसका निर्माण किया है। ‘कोटा फैक्ट्री’ का पहला सीजन साल 2019 और दूसरा साल 2021 में आया था। इस सीरीज के कुछ किरदारों को लोग काफी पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि ‘कोटा फैक्ट्री’ में कौन-कौन से कलाकार ने काम किया है और उन्होंने कौन सा किरदार अदा किया है। 

विज्ञापन

जितेंद्र कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम @jitendrak1
जितेंद्र कुमार

सबसे पहले बात करते हैं जितेंद्र कुमार की। उन्होंने इस सीरीज में जीतू भैया का किरदार निभाया है। दर्शक जितेंद्र कुमार को जीतू भैया नाम से ही जानते हैं। हाल ही में, उनकी वेब सीरीज 'पंचायत 3' भी रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने सचिव का रोल किया है।

मयूर मोरे - फोटो : इंस्टाग्राम @_more.of.me_
मयूर मोरे

वैभव पांडे ‘कोटा फैक्ट्री’ सीरीज का मुख्य किरदार है। इसे मयूर मोरे ने निभाया है। मयूर 'गर्लफ्रेंड चोर', 'स्लम गोल्फ' और 'प्रैंक कॉल' में भी काम कर चुके हैं। 

रंजन राज - फोटो : इंस्टाग्राम @rranjanraj18
रंजन राज

रंजन राज ने ‘कोटा फैक्ट्री’ में बालमुकुंद मीना का किरदार निभाया है। रंजन बिहार के रहने वाले हैं। बालमुकुंद 'कोटा फैक्ट्री' का एक चर्चित किरदार है। रंजन फिल्म 'छिछोरे' और 'रुस्तम' में भी अभिनय कर चुके हैं।

आलम खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamalamkhan
आलम खान

अभिनेता आलम खान ने ‘कोटा फैक्ट्री’ में उदय का रोल किया है। बता दें कि आलम ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बाल कलाकार के तौर पर की थी। ‘कोटा फैक्ट्री’ में उदय का किरदार निभाकर उन्होंने लोकप्रियता हासिल की है।

अहसास चन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम @ahsaassy_
अहसास चन्ना

'माई फ्रेंड गणेशा' और 'कभी अलविदा ना कहना' फिल्म में बाल कलाकार के रुप में काम कर चुकी अभिनेत्री अहसास चन्ना ने ‘कोटा फैक्ट्री’ में शिवांगी का किरदार निभाया है। 

तिलोत्तमा शोम - फोटो : इंस्टाग्राम @tillotamashome
तिलोत्तमा शोम

तिलोत्तमा शोम ने इस सीरीज में पूजा दीदी का किरदार निभाया है, जो रसायन विज्ञान की अध्यापिका होती है। तिलोत्तमा 'सर', 'ए डैथ इन द गंज', 'बुधिया सिंह' और 'कड़वी हवा' समेत कई फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। उन्होंने वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' और 'द नाइट मैनेजर' में भी काम किया है।
विज्ञापन

रेवती पिल्लई - फोटो : इंस्टाग्राम @revathi pillai
रेवती पिल्लई

‘कोटा फैक्ट्री’में रेवती पिल्लई ने वर्तिका का रोल अदा किया है। उन्होंने इससे पहले 'ये मेरी फैमिली', 'जब वी मैच्ड', 'स्पेशल ओप्स' और 'दिल दोस्ती डिलेमा' में भी अभिनय किया है। रेवती की उम्र 22 साल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें