फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raghav Juyal: राघव जुयाल ने सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव किया साझा, बोले- 'वह मेरे लिए भाग्यशाली हैं'

Wed, 14 Aug 2024 01:27 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

राघव जुयाल ने फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव को साझा किया है। उन्होंने कहा कि सलमान कई बार एक बड़े भाई की तरह उन्हें डांटते भी थे।
विज्ञापन
किसी का भाई किसी की जान, राघव जुयाल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता और डांसर राघव जुयाल टीवी जगत का नामी चेहरा हैं। वह हाल ही में एक्शन फिल्म 'किल' में नजर आए थे। इस मफिल्म में उन्होंने अपने खतरनाक किरदार के लिए खूब प्रशंसा बटोरी। अभिनेता इस फिल्म में अपनी सफलता के लिए पिछली फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को श्रेय देते हैं। इस फिल्म में वह सुपरस्टार सलमान खान के साथ नजर आए थे। उन्होंने हाल ही में सलमान के साथ काम करने के अनुभव और शाहरुख खान के जन्मदिन में शामिल होने के बारे में बात की है। 

विज्ञापन

सलमान के साथ काम करने का अनुभव किया साझा

राघव जुयाल ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान 'किसी का भाई किसी की जान' के सेट पर बिताए समय को याद किया। उन्होंने बताया कि कैसे सलमान खान एक बड़े भाई की तरह उन्हें कई बार डांटते थे। अभिनेता ने कहा, 'मैं दो दिनों तक उनके फार्महाउस पर रहा और वह जिस तरह के हैं, मतलब वह हम सभी को मस्ती करते देखना पसंद करते हैं। वह काफी उदार हैं। हम काफी अच्छे से शूटिंग करते थे। मगर उसके बाद जो हम मस्ती करते थे, वह सिर्फ सलमान भाई ही हमें करवा सकते थे।' 

'वेदा' की रिलीज से पहले दिखा शरवरी वाघ का दिलकश अंदाज

 
विज्ञापन

सलमान को अपने लिए बताया भाग्यशाली 

उन्होंने आगे बताया कि सलमान खान को सबको साथ बैठकर खाना खाने की आदत है। उन्होंने कहा, सभी कलाकार उनके साथ एक टेंट के अंदर बैठकर खाना खाते थे। यह घर जैसा लगता है, मुझे उनसे कई बार डांट भी पड़ी है। मगर ऐसा लगता था जैसे आपके पिता या बड़े भाई आपको डांट रहे हों।' राघव जुयाल ने उनके साथ काम करने को काफी अच्छा और भावनात्मक अनुभव बताया। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो वह फिल्म मेरे लिए बहुत भाग्यशाली है क्योंकि उसके बाद ही मेरे अन्य प्रोजेक्ट रिलीज हुए। इसलिए सलमान भाई मेरे लिए भाग्यशाली रहे हैं।'

विज्ञापन



शाहरुख के साथ बिताए समय को किया याद

अभिनेता ने शाहरुख खान के साथ बिताए गए समय के बारे में भी बात की। राघव ने शाहरुख की बर्थडे पार्टी में मिली शानदार मेहमाननवाजी का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा, 'हमने सुना कि शाहरुख पार्टी से जाने वाले मेहमानों को उनकी कार तक छोड़ते हैं। मेरा सपना था कि किसी दिन मुझे भी ऐसे ही विदा किया जाए और ऐसा ही हुआ। हम उनकी बर्थडे पार्टी में मौजूद थे और हमने खूब मस्ती की। आपको खुद भी शाहरुख खान होने जैसा महसूस होता है। वह सुबह 6 बजे तक हमारे साथ डांस कर रहे थे। यह मेरे जीवन का सबसे खास पल था। मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा।' 

Vicky Kaushal: 'यह आदमी कौन है?', 'तौबा-तौबा' गाना देख सैम मानेकशॉ की बेटी ने विक्की से किया था यह सवाल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें