करण जौहर और गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित फिल्म ‘किल’ ने 5 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दी। लक्ष्य लालवानी और राघव जुयाल की एक्शन-थ्रिलर रिलीज के बाद से ही काफी चर्चा में रही। फिल्म में कलाकारों के अभिनय को काफी सराहा गया। बॉक्स ऑफिस की बात करें तो 1.25 करोड़ रुपये से इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की। पहले हफ्ते फिल्म ने 11.1 करोड़ रुपये बटोरें। फिल्म को रिलीज हुए 23 दिन हो गए हैं। राघव जुयाल की फिल्म ने 23वें दिन कुल 29 लाख का कारोबार किया है।
धीमी गति से बढ़ रही ‘किल’
‘किल’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को देखने पर मालूम चलता है कि यह धीमी गति से आगे बढ़ रही है। इसने तीसरे हफ्ते में 3.8 लाख रुपये जोड़े थे। 'किल' में लक्ष्य लालवानी, राघव जुयाल के अलावा तान्या मानिकताला, अभिषेक चौहान, आशीष विद्यार्थी, हर्ष छाया और अद्रिजा सिन्हा जैसे स्टार्स ने अहम भूमिका निभाई है।
Sarfira Box Office Day 16: डेडपूल और वूल्वरिन के आगे 'सरफिरा' की बनी चकरघिन्नी, टिकट खिड़की से होने वाली है आउट
अब तक का कुल कलेक्शन
‘किल’ के घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 23 दिन पूरे होने पर 22.17 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। फिल्म के बजट की बात करें तो यह 15 से 20 करोड़ के बजट में तैयार हुई है । फिल्म को काफी प्रशंसा भी मिल रही है। हालांकि, निर्माता इससे और भी अच्छी कमाई की उम्मीद करते हैं।
राघव ने निभाई है खलनायक की भूमिका
‘किल’ में राघव जुयाल ने विलेन की भूमिका निभाई है। खलनायक की भूमिका में राघव का काफी पसंद किया जा रहा है। उनके अभिनय की लोगों मे जमकर प्रशंसा की है। फिल्म का प्रीमियर टोरेंटो फिल्म फेस्टिवल में भी किया गया था। ‘स्लो मोशन’ डांस के लिए मशहूर राघव जुयाल के आगामी कार्यों की बात करें तो वह वेब सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं। इस सीरीज को लेकर वह काफी उत्साहित हैं।
Kangana Ranaut: 'वामपंथियों ने इसे हाईजैक कर लिया,' कंगना ने की 'पेरिस ओलंपिक 2024' उद्घाटन समारोह की आलोचना