फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ravi Teja: रवि तेजा और पुरी जगन के बीच तनातनी! ‘मिस्टर बच्चन’ और ‘डबल इस्मार्ट’ की रिलीज डेट बनी वजह

Sat, 27 Jul 2024 06:14 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

‘मिस्टर बच्चन’ की टीम और ‘डबल इस्मार्ट’ के निर्देशक पुरी जगन के बीच तनातनी की खबरें सामने आ रही हैं। दरअसल, दोनों फिल्मों की रिलीज डेट को लेकर रवि तेजा और निर्देशक के बीच नाराजगी की अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं।
 
विज्ञापन
रवि तेजा और पुरी जगन के बीच तनातनी! - फोटो : एक्स @RaviTeja_offl और @ram_pothineni
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2024 का अगस्त महीना बॉक्स ऑफिस पर बहुत व्यस्त रहने वाला है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कई फिल्में आमने-सामने होंगी। इस लिस्ट में पुरी जगन की नई फिल्म ‘डबल इस्मार्ट’ और दूसरी रवि तेजा की ‘मिस्टर बच्चन’ शामिल हैं। ये दोनों फिल्में 15 अगस्त को ही रिलीज होंगी। बता दें कि  ‘डबल आईस्मार्ट’ पुरी, चार्मी और राम पोथिनेनी के लिए काफी महत्वपूर्ण है, जो मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। दोनों फिल्मों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


क्या पुरी जगन ‘मिस्टर बच्चन’ की टीम से नाराज हैं?
इन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर सामने आने के बाद, इन्हें लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़ रही हैं। कहा जा रहा है कि पुरी जगन रवि तेजा और उनके ‘मिस्टर बच्चन’ कैंप से नाराज हैं। चूंकि रवि तेजा ने भी उसी तारीख को अपनी फिल्म की घोषणा की थी, इसलिए खबर यह है कि चार्मी ने रवि तेजा और उनकी टीम से प्रतिस्पर्धा को खत्म करने और 'मिस्टर बच्चन' को बाद में रिलीज करने के लिए संपर्क किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक रवि तेजा और उनके निर्देशक हरीश शंकर रिलीज की तारीख बदलने के मूड में नहीं थे क्योंकि स्वतंत्रता दिवस का लंबा वीकेंड उनकी फिल्म को रिलीज करने का सबसे अच्छा समय है।
'सिटाडेल हनी बनी' की रिलीज पर सामंथा ने दिया अपडेट
विज्ञापन


पुरी जगन और रवि तेजा के रिश्ते है पुराने
अब खबर यह है कि पुरी जगन ‘मिस्टर बच्चन’ की टीम से थोड़े नाराज हैं।  दोनों के बीच थोड़ी तनातनी चल रही है। हालांकि, इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह अफवाह अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बता दें कि पुरी जगन और रवि तेजा का रिश्ता बहुत पुराना है, क्योंकि यह स्टार निर्देशक ही थे जिन्होंने रवि तेजा को उनके करियर में हीरो के तौर पर बड़ा ब्रेक दिया था।
विज्ञापन


‘मिस्टर बच्चन’ के टीजर का काम हो चुका है पूरा
साउथ के स्टार अभिनेता की फिल्म ‘मिस्टर बच्चन’ की फिल्म को लेकर हरीश शंकर ने अपने एक्स हैंडल से एक ट्वीट करते हुए लिखा कि अभी-अभी टीजर का काम पूरा हुआ। उज्जवल के आउटपुट और क्रिस्प कट से बहुत संतुष्ट हूं। उन्होंने आगे लिखा कि एक यादगार टीजर आने वाला है। हरीश के इस ट्वीट ने दर्शकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।
Bigg Boss OTT 3: साई केतन राव ने सरेआम कबूला अपना प्यार, इसी साल रचाएंगे इस अभिनेत्री से शादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें