फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2024: कान में जलवा बिखेर रही हैं कियारा, रेड सी फिल्म फाउंडेशन के गाला डिनर में बार्बी बन पहुंचीं

Sun, 19 May 2024 08:29 AM IST
अनुपमा कुमारी टरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा कियारा आडवाणी इन दिनों कान फिल्म फेस्टिवल 2024 में अपना जलवा बिखेर रही हैं। सोशल मीडिया पर कियारा की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आज अभिनेत्री रेड सी फिल्म फाउंडेशन के के गाला डिनर में शामिल हुईं। आइए आपको उनके लुक्स के बारे में बताते हैं --
 
विज्ञापन

2 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
कान 2024 में पहली बार कियारा आडवाणी भाग ले रही हैं। कियारा कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन काफी खुश नजर आ रही हैं। वहीं आज अभिनेत्री 'वीमेन इन सिनेमा' के गाला डिनर में शामिल हुईं। इस दौरान वे गुलाबी रंग के गाउन में नजर आईं। 
विज्ञापन

3 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम
पैपराजी से बातें करते हुए कियारा आडवाणी ने कहा, 'यह मेरे लिए बेहद खास क्षण है। इस साल बॉलीवुड में मेरे करियर के दस साल पूरे होने जा रहे हैं और इसी साल मैं पहली बार कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात है'।

4 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
रेड सी फिल्म फाउंडेशन इवेंट के दौरान कियारा आडवाणी ने ऑफ-शोल्डर पिंक और ब्लैक गाउन में नजर आईं। यह गाउन सिल्क से बना हुआ है। उनके गाउन के पीछे के बड़ा सा बो बना हुआ था। अपने लुक को पूरा करने के लिए कियारा ने बालों का हाई बन बनाया हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

कियारा आडवाणी को सिनेमा में उनकी भागदारी के लिए रेड सी फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया है। कियारा इस सम्मान को पाकर काफी खुश नजर आईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें