फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yodha: कियारा आडवाणी को पसंद आया पति सिद्धार्थ की फिल्म का पोस्टर, अपने 'योद्धा' पर अभिनेत्री ने लुटाया प्यार

Thu, 15 Feb 2024 04:52 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 15 फरवरी को बहुप्रतीक्षित फिल्म योद्धा के निर्माताओं ने अनोखे तरीके से एक नया पोस्टर जारी किया, जो ऊपर हवा में लॉन्च किया गया था। अभिनेता  सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी कियारा आडवाणी ने अपना उत्साह और प्रशंसा व्यक्त की है।
विज्ञापन
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आगामी थ्रिलर फिल्म 'योद्धा' को लेकर सुर्खियों में छाए हैं। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में, फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया है। फिल्म का नया पोस्टर हवा में लॉन्च किया गया है, जिसका वीडियो करण जौहर ने साझा किया है। इसके साथ ही 'योद्धा' के टीजर रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया गया है। अब पत्नी कियारा ने योद्धा के पोस्टर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन


कियारा को पसंद आया सिद्धार्थ की योद्धा का पोस्टर
15 फरवरी को बहुप्रतीक्षित फिल्म योद्धा के निर्माताओं ने अनोखे तरीके से एक नया पोस्टर जारी किया, जो ऊपर हवा में लॉन्च किया गया था। अभिनेता  सिद्धार्थ मल्होत्रा की पत्नी कियारा आडवाणी ने पोस्टर को लेकर अपना उत्साह और प्रशंसा व्यक्त की है। कियारा ने सिद्धार्थ की पोस्ट पर ढेर सारे इमोजी भेजें। अभिनेत्री ने अपने कमेंट के जरिए जाहिर किया कि उन्हें फिल्म का पोस्टर काफी पसंद आया है।

बेहतरीन अंदाज में लॉन्च किया पोस्टर
फिल्म 'योद्धा' का टीजर 19 फरवरी को रिलीज किया जाएगा। करण ने खुलासा किया कि 'योद्धा' ने 13,000 फीट की ऊंचाई पर पहली हिंदी फिल्म का पोस्टर लॉन्च करके इतिहास रच दिया है। सामने आए वीडियो में टीम पोस्टर लॉन्च करने के लिए दुबई में स्काइडाइविंग करते नजर आ रही है।  
विज्ञापन


करण जौहर ने साझा किया वीडियो
करण जौहर द्वारा साझा किए गए वीडियो में टीम हाथ में पोस्टर लेकर फ्लाइट से कूदते हुए दिखाई दे रही हैं। फिल्ममेकर ने अपनी टीम की मदद से 'योद्धा' के पोस्टर को लॉन्च किया। करण ने वीडियो साझा कर लिखा, 'एड्रेनालाईन से भरी सवारी को आपकी स्क्रीन पर 'एयर ड्रॉपिंग' करने जैसा पहले कभी नहीं हुआ। योद्धा का टीजर 19 फरवरी को रिलीज होगा।' बता दें कि 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशि खन्ना के साथ दिशा पटानी भी नजर आएंगी। यह फिल्म 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।  
विज्ञापन


Poacher Trailer: पेट में राहा, सामने ‘पोचर’ की कहानी, रिची मेहता की सीरीज से जुड़ने का आलिया का पूरा खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें