फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara Advani: वॉर 2 की शूटिंग छोड़ पति के साथ करवा चौथ मनाने दिल्ली पहुंचीं कियारा, तेजी से वायरल हुआ वीडियो

Sat, 19 Oct 2024 05:23 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को करण जौहर की फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर प्यार हो गया। महीनों तक डेटिंग करने के बाद, दोनों लव बर्ड्स ने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में राजस्थान में शादी कर ली। अपने व्यस्त काम के बीच, यह जोड़ी एक-दूसरे के साथ खास अवसरों और त्योहारों को मनाना पसंद करती है।
विज्ञापन
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : इंस्टाग्राम @kiaraaliaadvani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थ-कियारा ही-टाउन के मोस्ट रोमांटिक और लविंग कपल्स में से एक हैं। फैंस दोनों की झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। भले ही शेरशाह के बाद प्रशंसकों को सिद्धार्थ-कियारा की जोड़ी एक-साथ देखने को न मिली हो, लेकिन सोशल मीडिया पर अक्सर कपल की तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। अब हाल ही में, इंटरनेट पर कियारा का दिल्ली एयरपोर्ट लुक तेजी से वायरल हो रहा है और ऐसा माना जा रहा है कि अभिनेत्री करवा चौथ मनाने दिल्ली आई हैं।
विज्ञापन


सिद्धार्थ और कियारा का दूसरा करवा चौथ 
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी को करण जौहर की फिल्म 'शेरशाह' के सेट पर प्यार हो गया। महीनों तक डेटिंग करने के बाद, दोनों लव बर्ड्स ने दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में राजस्थान में शादी कर ली। अपने व्यस्त काम के बीच, यह जोड़ी एक-दूसरे के साथ खास अवसरों और त्योहारों को मनाना पसंद करती है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर अपने साथ बिताए पलों के क्लिप्स और वीडियोज साझा करते रहते हैं। ऐसे में अपने दूसरे करवा चौथ से पहले, अभिनेत्री को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया। कियारा और सिद्धार्थ कल अपना दूसरा करवा चौथ मनाएंगे।

एक बार फिर चलेगा ऑनस्क्रीन जादू:
वर्कफ्रंट की बात करें तो शादी करने से पहले दोनो को एक साथ ऑनस्क्रीन पर शेरशाह मे देखा गया था। तब से,सिद्धार्थ और कियारा ने साथ मे कोई बड़ा प्रोजेक्ट साथ नही किया है। इस बीच, एक हालिया रिपोर्ट ने बताया कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर स्क्रीन पर साथ आने के लिए तैयार हैं। यह जोड़ी एक प्रेम कहानी पर सहयोग करने के लिए स्त्री 2 के निर्माता मैडॉक फिल्म्स के साथ बातचीत कर रही है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।  कियारा आडवाणी फिलहाल तेलुगु फिल्म 'गेम चेंजर' की रिलीज की तैयारी में हैं। वह ऋतिक रोशन के साथ अपनी स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'वॉर 2' की शूटिंग कर रही हैं। एक्शन थ्रिलर 'डॉन 3' भी उनके लाइनअप का हिस्सा है। दूसरी ओर, सिद्धार्थ मल्होत्रा सैफ अली खान के साथ 'रेस 4' में अभिनय करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Jai Hanuman: शाहरुख, सनी के मुकाबले भारी पड़ा प्रशांत वर्मा का ये हनुमान, सिने चमत्कार का सुपरहिट फॉर्मूला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें