बॉलीवुड से अक्सर नए-नए कपल को लेकर अफवाह उड़ती रहती है। इस तरह के मामले को हवा देने के लिए केवल एक तस्वीर ही काफी होती है। अब ऐसी ही एक तस्वीर खुशी कपूर की भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कहा जा रहा है कि इसमें खुशी कपूर ने किसी आदमी का हाथ पकड़ा हुआ था। चर्चा है कि वह वेदांग रैना के साथ थी।
खुशी कपूर और वेदांग रैना की डेटिंग की है चर्चा
बॉलीवुड के गलियारों में कई दिनों से चर्चा है कि खुशी कपूर और वेदांग रैना एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बात की अभी पुष्टि तो नहीं हो पाई, लेकिन प्रशंसक मान रहे हैं कि दोनों के बीच कुछ तो है। तस्वीर सामने आने के बाद एक बार फिर से अफवाहों का बाजार गर्म हो चला है।
प्रशंसक लगा रहे वेदांग के नाम पर मुहर
मीडिया रिपोर्ट्स में खुशी कपूर की वायरल तस्वीर दुबई एयरपोर्ट की बताई जा रही है। खुशी जिस आदमी के साथ दिख रही है, उसे लेकर प्रशंसकों का कहना है कि वह वेदांग रैना ही है। तस्वीर में खुशी कपूर को एक ग्रे रंग की हुडी और ट्रैक पैंट पहने हुए देखा जा सकता है। उनके साथ चल रहे शख्स ने सफेद रंग की टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहनी है।
इब्राहिम अली खान के साथ फिल्म में नजर आ सकती है खुशी
खुशी कपूर फिल्म 'द आर्चीज' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर चुकी हैं। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी काम किया था। कहा जा रहा है कि खुशी कपूर जल्द ही इब्राहिम अली खान के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी। इस फिल्म का निर्देशन शौना गौतम करेंगे।
Yodha OTT Release Date: सिद्धार्थ की फिल्म 'योद्धा' की ओटीटी रिलीज पर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगी रिलीज!