बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'मैदान' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और आखिरकार आज यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस फिल्म को लेकर हर कोई अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। फिल्म की कहानी भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर आधारित है। हिन्दी फिल्मों के गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' को लेकर अपनी राय सोशल मीडिया पर साझा की है। आइए जानते हैं कि जावेद अख्तर ने फिल्म को लेकर क्या कहा है।
जावेद अख्तर ने फिल्म को लेकर कही यह बात
भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम की जिंदगी पर बनी फिल्म 'मैदान' की चर्चा हर तरफ है। जावेद अख्तर ने फिल्म 'मैदान' की जमकर तारीफ की है साथ ही इस फिल्म में अजय देवगन के अभिनय की भी जमकर तारीफ की है। हिन्दी फिल्मों के गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म 'मैदान' को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने फिल्म 'मैदान' की कहानी से लेकर अजय के अभिनय की भी जमकर तारीफ की है। जावेद अख्तर ने फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा और निर्माता बोनी कपूर की सराहना की है।
जावेद अख्तर ने लिखा
''मैंने फिल्म मैदान देखी, यह एक सच्ची घटना पर बनी फिल्म है। जो हर भारतीय को हमारी कुछ राष्ट्रीय उपलब्धियों पर गर्व करेगी, जिनके बारे में दुर्भाग्य से हममें से काफी लोग नहीं जानते हैं। इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए। निर्माता बोनी कपूर, निर्देशक अमित शर्मा और अजय देवगन को बधाई जिन्होंने बेहतरीन फिल्म बनाई है।''
फिल्म की स्कीनिंग
हाल ही में हुई फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग में बाकी हस्तियों की तरह जावेद अख्तन और उनकी पत्नी शबाना आजमी ने भी शिरकत की। साथ ही दोनों ने बोनी कपूर के साथ फोटो खिंचवाई। मैदान की सितारों से सजी स्क्रीनिंग में जावेद और शबाना के अलावा जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, सनी कौशल, सान्या मल्होत्रा, पूजा हेगड़े के अलावा कई हस्तियों नजर आईं। मैदान 1951-1962 के युग पर आधारित एक ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा है और यह भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित है। अमित रविंद्रनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि, गजराज राव, रूद्रनील घोष, मधुर मित्तल और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।